50MP Camera, 7000mAh की बड़ी Battery और Dimensity 6400 चिप! मार्किट में लॉन्च हुआ Moto G37 Power, बस 6 किस्तों में लाएं घर

Summary :

Moto G37 Power 5G Launched: स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च (Moto G37 Power 5G Launched) कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो 15 से 20 हजार रुपये के बजट में दमदार बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस में बड़ी 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, सेल डेट और सभी खास फीचर्स के बारे में। Moto G37 Power Price in India:…

Moto G37 Power 5G Launched: स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च (Moto G37 Power 5G Launched) कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो 15 से 20 हजार रुपये के बजट में दमदार बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस में बड़ी 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, सेल डेट और सभी खास फीचर्स के बारे में।

Moto G37 Power Price in India: कीमत और सेल डेट

Moto G37 Power 5G Launched (AI ganrated)
Moto G37 Power 5G Launched (AI ganrated)

Moto G37 Power को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 25 मई से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे। भारतीय बाजार में यह फोन REDMI 15 5G, POCO M7 Plus 5G, REDMI Note 14 SE 5G और OPPO K14x 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

Moto G37 Power Specifications: डिस्प्ले और डिजाइन

Moto G37 Power 5G Launched (AI ganrated)
Moto G37 Power 5G Launched (AI ganrated)
  • Moto G37 Power में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद मिलता है।
  • इसके अलावा फोन में 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।
  • स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया है, जो फोन को स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करता है।

Moto g37 Power Features: ऐसे हैं फोन के फीचर्स

  • इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है।
  • यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जा रहा है।
  • फोन में 4GB और 8GB रैम के विकल्प मिलते हैं। साथ ही कंपनी ने वर्चुअल रैम फीचर भी दिया है।
  • इसकी मदद से 4GB रैम मॉडल को 8GB तक और 8GB रैम मॉडल को 12GB तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • स्टोरेज की बात करें तो दोनों वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • Moto G37 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है।
  • बड़ी बैटरी होने की वजह से यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • ऐसे यूजर्स के लिए यह डिवाइस बेहतर साबित हो सकता है जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते।
  • कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 5, GPS, A-GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Camera Features: कैमरा फीचर्स

  • फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर भी मिलता है।
  • वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • यह कैमरा सेटअप सोशल मीडिया फोटो, वीडियो रिकॉर्डिंग और रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।