Phone Storage Kaise Badhaye: आजकल हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोग इस फ़ोन के जरिए तरह-तरह की फिल्में और सीरीज देख पाते हैं। अगर आपके पास स्मार्ट फ़ोन है, तो आप अपनी पुरानी से पुरानी तस्वीर को कैद करके रख सकते हैं। ऐसे में अगर हम बात करें फ़ोन के स्टोरेज कम होने कि तो ऐसा होने पर फोन हैंग या फिर स्लो चलने लगता है। फोन स्टोरेज भर जाने से प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ने लगता है, जिसके चलते फोन अच्छे से काम नहीं कर पाता है। अगर फोन सही से नहीं चलता है, तो आप फ़ोन को बदल देते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि फोन की स्टोरेज हमारी कुछ गलतियों से भी जल्दी भर जाती है। आइए जानते हैं 4 Tips To Speed Up Slow Phone के बारे में।
Phone Storage Kaise Badhaye: यहां जानें कैसे बढ़ाएं फ़ोन की स्टोरेज

- अपने फ़ोन को खाली करने के लिए सबसे पहले गैलरी को खाली करना जरूरी होता है। अपनी गैलरी की फोटो और वीडियो चेक करें और जिनकी ज़रूरत न हो उसे तुरंत डिलीट कर दें। व्हाट्सएप पर भी जो फोटो और वीडियो जरूरी न हो उसे भी डिलीट कर दें। व्हाट्सएप से फॉर्वर्ड वाले वीडियो और फोटो को रोजाना डिलीट करते रहें, ताकि स्पेस बचा रहे।

- फ़ोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर स्टोरेज खोलें, यहां अलग-अलग कैटेगरी में शो हो रही अनवांटेड फाइल्स, गाने, वीडियो को डिलीट करें। अगर आपके जरूरत की वीडियो नहीं है, तो उन्हें अपने फोन से हटा दें, क्योंकि वो वीडियो सोशल मीडिया पर वो हमेशा सेव रहती है। इसके अलावा डुप्लीकेट फाइल्स चेक करें और उन्हें भी डिलीट कर दें। एक बार अपने डिलीटेड सेक्शन या बिन में जाकर हटा दें।
- अगर जरूरी नहीं है तो वॉट्सऐप चैट करने के बाद आप उसे हटा दें, क्योंकि इससे भी आपके फ़ोन की स्टोरेज काफी जल्दी बढ़ जाती है। ज्यादातर इसपर आने वाली फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट फ़ोन के ज्यादातर स्पेस को कवर कर लेते हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि वॉट्सऐप की इन मीडिया और चैट्स भी स्टोरेज कंज्यूम करती हैं। इसलिए जो काम की न हों, उन चैट्स को लगातार डिलीट करते रहें।

- अगर आप भी एंड्रॉइड यूजर हैं, तो आपको इसमें Free Up Space का फीचर ऑप्शन मिलता है। जब फोन का स्टोरेज फुल हो जाता है, तो सबसे पहले आपको फ्री अप स्पेस में जाकर स्टोरेज क्रिएट करना चाहिए। यहां पर आपको अनयूज्ड ऐप्स शो हो, जाएंगे जिन्हें आप यूज नहीं करते हैं और आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं।
- अगर आप भी अपने फ़ोन को खाली करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन सभी ऐप्स को डिलीट कर दें। जिनका इस्तेमाल आप ज्यादा या बिल्कुल भी नहीं करते हैं। साथ ही इन ऐप्स को अपडेट होने या बैकग्राउंड में चलने से भी रोक दें।


Download Android App
Download iOS App




