Daily Horoscope: किन राशियों के लिए शुभ है दिन, किन्हें रहना होगा सतर्क! आज का राशिफल

Summary :

राशिफल: कौन सी राशियों को मिलेगा आज का शुभ समाचार

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

राशि से पांचवा चन्द्रमा अचानक कुछ दे सकता है। लेकिन फिर भी दूसरे ग्रहों की स्थिति से लगता है कि आज आपको सफलता के लिए एक से अधिक प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार में किसी नई वस्तु का समावेश हो सकेगा। इससे व्यापार जगत में आपकी उपस्थिति स्थापित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या उत्तरदायित्व प्राप्त होगा

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

सामाजिक या मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकेगी। लोगों से आपका जुड़ाव अच्छा रहेगा। लेकिन व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होने से कार्य बाधित होंगे। बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं। व्यापार में तत्काल धन कमाने की इच्छा और चेष्टा के कारण कुछ नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

दोपहर तक का समय काफी हद तक आपके पक्ष का बन जायेगा। ऐसी संभावना दिखाई देती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा। आकस्मिक खर्च बढ़ेगा। सगाई-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में खर्च से परेशानी होगी। व्यापारिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

दूसरे घर का चन्द्रमा धन देता है। इसलिए यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बढ़ सकती है। कारोबार में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें सायं तक जरूर लाभ होना चाहिए। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है। इस संबंध में सावधानी की आवश्यकता है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। हालांकि आज जोखिम में कामों से बच कर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन में परस्पर सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। जो लोग सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है। भोग-विलास यथा भवन, वाहन आदि पर खर्च होगा

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। बिजनेस में कोई नया सौदा हो सकता है लेकिन बिजनेस में आज लाभ की संभावना बहुत अधिक नहीं है। दिन की शुरुआत खराब समाचारों से हो सकती है। इसके अलावा मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा लोगों से आपके मतभेद और कलह सार्वजनिक होने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए प्रयास करें की व्यवहार में मधुरता बनी रहे

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

घर परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती है। धर्म स्थानों की यात्राओं में व्यय होने से कुछ परेशानी संभव है। व्यापारी वर्ग को स्त्री पक्ष से लाभ होगा। पूर्व दिशा की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रह सकती है। समस्याओं को समझ कर उनका निवारण करने की सोचे तो ज्यादा बेहतर परिणामों की आशा रख सकते हैं

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

लोगों पर भरोसा करना सीखें और आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्योंकि पेट संबंण्धी कोई परेशानी हो सकती है। खान-पान में विशेष सावधानी रखनी चाहिउ। सामाजिक स्तर के कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। निराशा और हताशा का वातावरण रह सकता है

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा। आज आपकी राशि से कुछ ग्रह अच्छी स्थिति में होने से परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं है इसलिए सावचेत रहें। लेकिन धन की स्थिति बहुत अच्छी रह सकती है। फिर भी व्यापारिक कार्यों में पूरी सावधानी रखें और किसी पर अचानक विश्वास नहीं करें। छोटे भाई-बहिन को आर्थिक हानि का योग बना है। आप स्वयं भी आलस्य से पीड़ित रह सकते हैं

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

भोग-विलास की इच्छा बनी रहेगी। समाज में आपकी स्थिति कुछ कमजोर रहने से मानसिक व्यथा हो सकती है। राशि पर कुछ ग्रहों का पाप प्रभाव होने से आज नकारात्मक विचारों से ग्रसित रहेंगे। जीवन के प्रति सकारात्मक होने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग गलत सौदों के कारण कुछ हद तक लाभ से वंचित रह सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

जो लोग खाने-पीने की वस्तुओं का व्यापार करते हैं उन्हें लाभ होगा। हालांकि व्यापार में गति कुछ हद तक सीमित होने से चिंता रह सकती है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है, शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा। सरकारी विभागों से भी कोई परेशानी देने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक दिखाई देता है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आलस्य त्याग कर अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो लाभ होगा। घर में भोग-विलास की चीजों की खरीद हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। चोट-मोच का भय हो सकता है इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखें। स्वभाव में उग्रता के कारण संपर्कों के प्रभावित होने का भय है। साथ ही पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।