दैनिक राशिफल: जानें आज कौन सी राशियों को मिलेगा सफलता का वरदान

Summary :

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

समाज में प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि वार्तालाप में मधुरता बनाए रख पाएं तो आज कुछ अतिरिक्त लाभ प्राप्त होने का योग बन सकता है। मेलजोल बनाए रखें तो विशेष कार्य सिद्धि हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से गोचर ग्रह अच्छे है। जिसके कारण मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से काफी कुछ राहत का अनुभव होगा। आज दोस्तों से मदद की उम्मीद रख सकते हैं।

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। क्योंकि आज आशा के विपरीत लाभ हो सकता है। मित्रों और परिजनों से संबंधों सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य में आपकी भागीदारी होगी। हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत पा सकेंगे। कार्यों में सफलता का योग बनता है। लेकिन आंखों में खुजली जैसा कुछ हो सकता है। मानसिक तौर पर स्वयं को खुश रखने की कोशिश करें। हास परिहास का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

कार्यों में विफल रहने से मन में अशांति बनी रहेगी। जिससे स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। जैसा आपने सोच रखा है वैसा आज तो नहीं होगा। इसलिए जो चल रहा है उसी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य का पाया अधिक अनुकूल नहीं है। पारिवारिक रिश्तों में दरार के कारण मानसिक पीड़ा होगी।

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

राशि पर आया हुआ चन्द्रमा यात्रा का योग बना सकता है। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना है। सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवाइयों से लाभ दिखाई देगा। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बेचैनी से राहत का अनुभव होगा। कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा से मुक्ति मिल सकेगी।

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। मिश्रित फलप्रद दिन है। कुछ कामों में भाग्य आपका साथ देगा तो कुछ में नहीं देगा। सरकार की तरफ से कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आज कोई नया कार्य या एग्रीमेंट नहीं करना चाहिए। परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। बारहवें घर का चन्द्रमा बिजनेस में हो रहे खर्चों में वृद्धि करता है।

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

एक से अधिक विकल्पों पर ध्यान दें तो ज्यादा लाभ में रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हो सकता है कि आज कहीं पर्यटन पर चले जाएं। प्रसिद्धि प्राप्ति का योग है। लोग आपकी सलाह से लाभान्वित हांेगे। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार का योग बना हुआ है। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में नये अनुबंधों से भविष्य में लाभ के नये मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

समय आपके पक्ष का है अतः लाभ उठाने का प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। हालांकि समाज में कुछ लोग आपका अहित करना चाहेंगे। न चाहते हुए भी किसी पारिवारिक सदस्य या मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। गोचर ग्रहों के आधार पर तो आज का दिन आपके लिए बेहतर उम्मीद वाला रह सकता है। अपच या बदहजमी की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

ज्यादा जोखिम नहीं लें, अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। पेट में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चिंता का कारण बनेगी। अपने विचारों को दूसरे पर थोपने की कोशिश नहीं करें। मान-सम्मान प्राप्ति का योग है। दूसरों के विवादों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें। दोपहर बाद राशि से बारहवां चन्द्रमा कुछ धन संबंधी परेशानी भी दिखाता है।

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

ग्यारहवां चन्द्रमा बिजनेस में लाभ की स्थिति बनायेगा। इसलिए इधर-उधर भटकने की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। दोपहर बाद अवश्य कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज जितनी मेहनत करेंगे उसी तुलना में लाभ प्राप्त होगा। किसी पर ज्यादा विश्वास नहीं करें और धन के मामलों में एक से अधिक विकल्प खुले रखें।

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज बेकार की बातों में नहीं उलझे और अपने बिजनेस पर ध्यान दें। सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वालों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा। जो लोग जनता से सीधे जुड़े हुए हैं उनके लिए दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग में जो शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें शाम तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान में सावधानी रखी जानी चाहिए।

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। इसलिए जहां तक संभव हो बिजनेस संबंधी यात्रा को कल तक के लिए स्थगित रखा जाना चाहिए। असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित होंगे। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना बहुत कम है। अचानक धन खर्च होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

धन की आशा के अनुरूप प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। सोच गये कार्यों में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य की तरफ रूझान से मानसिक शांति प्राप्त होगी। कारोबारी यात्रा से नये अनुबंध होने की संभावना बन सकती है। वाहन सुख का योग है और प्रेम-प्रसंगों में बाधा के साथ सफलता मिल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें शाम तक कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन सकती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।