Daily Horoscope: आज किन राशियों के खुलेंगे भाग्य, किन्हें होगा नुकसान! आज का भविष्य

Summary :

आज किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा दिन, दैनिक राशिफल

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज आपके सामने समस्याएं तो होंगी, लेकिन साथ ही इसके समाधान भी निकाल आएंगे। लोगों का आपके प्रति सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। गोचर ग्रहों के अनुसार मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहना चाहिए। फिलहाल यात्रा स्थगित रखें। जिससे काफी कुछ उपलब्धि हो सकती है

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

नौकरी पेशा लोगों को लाभ का योग बना है। धन का प्रवाह सहज बना रहेगा। आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी। बिजनेस में लाभ के लिए कोई नई योजना बनानी पड़ सकती है। यदि मन से प्रयास किये जाएं तो धन की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। आपकी सफलता को देखते हुए आपके दोस्त और रिश्तेदार भी आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा और हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा। अविवाहित लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

सोच-विचार कर काम करें तो आगे समय आपके अनुकूल है। आपके उत्साह एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जिसके कारण आपको ज्यादातर कामों में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रयासों में तेजी का रुख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। आज कहीं पर निवेश की योजना बन सकती है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग कोई नया प्रयोग करेंगे। रोजमर्रा के कामों में सहूलियतें प्राप्त हो सकेंगी

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

शाम तक कुछ जोखिम भरे काम पूरे हो जाएंगे। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लेकिन आज के दिन किसी को उधार न दें। साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। पुत्र संतान की तरफ से कोई लाभ या शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

ले-देकर काम निकालने की आपकी प्रवृति से अन्ततः आप अपने लिए प्रोफिट निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। आज आपको अपने कार्य के लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें तो आने वाले दिनों में सुविधा रहेगी

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

किसी व्यक्ति के ऊपर झूठा आरोप ना लगाएं। मेल-जोल बनाए रखने से ही कार्य सिद्धि हो सकती है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम के बिगड़ जाने का दुख रहेगा। किसी को नाराज न करें। हालांकि धन और मान-सम्मान की प्राप्ति का योग बन रहा है

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

यात्रा से लाभ की संभावना नहीं है इसलिए यात्राओं को आज स्थगित रखें। बीते दिनों के विवादों को सुलझाने के लिए आज अच्छा दिन है। कार्यस्थल पर व्यवस्था को सुधारने के प्रयास सफल हो सकेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा क्योंकि आज किसी काम में सफलता न मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। हालांकि आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है। लोग स्वयं की आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। कुल मिलाकर लाभ के समय का इंतजार करना चाहिए

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

समाज में आपके नजरिये को एक नया आयाम हासिल होगा। व्यापार में नये अनुबंधों से लाभ की स्थिति बनेगी। यात्राओं से लाभ हो सकेगा। बिजनेस में भी अच्छी प्रोग्रेस होगी। बिजनेस यात्रा विशेष कारगर होनी चाहिए। आपके प्रति लोगों का दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

किसी पुराने विवाद के निपट जाने की खुशी होगी। अपनी मानसिक शक्ति के बलबूते पर ही सफलता मिलेगी। इसलिए आप जो भी काम करेंगे जिसमें बुद्धि चातुर्य का बहुत महत्व रहेगा। यद्यपि परिवार में कोई नया विवाद उत्पन्न होने की आशंका भी बन रही है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।