Daily Horoscope: आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें रहना होगा सतर्क

Summary :

कौन सी राशि के लिए आज का दिन रहेगा आर्थिक लाभ का और कौन होगा परेशान

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

अविवाहितों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज के गोचर ग्रहों के अनुसार भाग्य का साथ है। नई योजनाओं पर काम होगा। किसी के साथ साझेदारी के बारे में चर्चा हो सकती है। सगाई-संबंधों के मामलों में प्रगति होगी

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आज यह संभव है कि आपको उत्तर या पश्चिम दिशा से शुभ समाचार प्राप्त हों। सेहत में कुछ सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। विरोधी और शत्रु पराजित हो सकेंगे। रूपये-पैसों की सहूलियत बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

दिन बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए आज लाभ की स्थिति का बनना शायद संभव नहीं हो पाए। बिजनेस या सर्विस में कोई नई बात सामने आयेगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं। स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं कही जायेगी

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

यदि कोई बिजनेस एग्रीमेंट करना चाहते तो आज नहीं करें। क्यों कि भाग्य में अवरोध होने से मन अशांत बना रहेगा। जो कुछ सोच रखा है उसका उल्टा होने की आशंका है। चित्त में उठाव हो सकता है। यात्रा न करें

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। दैनिक क्रियाकलापों से मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

स्थायी संबंधों के मामले में आज कोई विशेष खुशी की बात सामने आयेगी। प्रॉपर्टी की खरीद की चर्चा हो सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढोतरी होगी। लेकिन इसके साथ ही आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

कुटुम्ब जनों में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए शान्तचित्त रह कर अपना काम करते रहें। विवादों से दूर रहने का प्रयास उत्तम फल दे सकता है। क्योंकि आठवें घर का चन्द्रमा विवाद उत्पन्न करने का प्रयास करता है। यात्रा दो दिन के लिए स्थगित रखनी चाहिए

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

यात्रा के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस यात्रा भी की जा सकती है। अच्छे समय का लाभ उठाएं। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा ठीक नहीं होगी। परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक परेशानी हो सकती है

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

यात्रा के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस यात्रा भी की जा सकती है। अच्छे समय का लाभ उठाएं। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा ठीक नहीं होगी। परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक परेशानी हो सकती है

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

यात्राओं के कारण बिजनेस प्रभावित होने की आशंका भी बनी है। किसी से अचानक सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। गोचर का चन्द्रमा बहुत अच्छे स्थान पर नहीं होने से मनोबल में गिरावट दर्ज हो सकती है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

साधारण कार्यों के लिए भी अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। मांगलिक कार्यों में उपस्थिति के कारण खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ हद तक आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

ग्रहों की चाल के आधार पर कहा जा सकता है कि आज का दिन काफी हद तक आपके लिए शुभ रह सकता है। बेकार की चिंता में समय नष्ट नहीं करें। जो कुछ करना चाह रहे हैं उसे धरातल पर करें तो सफलता की आशा रखी जा सकती है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।