मेष (ARIES) : कोई आपके कार्यों की जासूसी कर सकता है। साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। परिणाम अच्छे आ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। घर में खर्च-खर्चाव भी बना रहेगा।
वृष (TAURUS) : कोरोना जैसी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखें। बड़ों की बातों की अवहेलना न करें। बेटी की शादी को लेकर मन चिंतित होगा। मित्र मण्डली में मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
मिथुन (GEMINI) : रोजी-रोटी को लेकर मन चिंतित रहेगा। दैनिक समस्या बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का मन अध्ययन में नहीं लगेगा। अचानक बिगड़ा हुआ कोई कार्य बन सकता है। नेत्र विकार आदि की समस्या हो सकती है।
कर्क (CANCER) : नए कार्य करने के मौके मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की हो सकती है। पति-पत्नी में कलह हो सकती है। पत्नी के व्यवहार से मानसिक कष्ट रहेगा। तेज वाहनादि न चलाए, दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
सिंह (LEO) : अपने भोजपूर्ण भाषण से लोगों को प्रभावित करेंगे। बुद्धिजीवों द्वारा कार्य की सराहना की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। मनोकामना पूरी होगी।
कन्या (VIRGO) : सरकारी कार्यों में धन लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में तेजी बढ़ने का रुख है। पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर आनन्द उठाएंगे। घुटनों में दर्द हो सकता है।
तुला (LIBRA) : शुभ कार्यों में धन खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। मन में कोई वहम न पालें, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) :इस राशि के जातक अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अनुसंधान संबन्धी कार्यों में नई उपलब्धि मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : सेहत में सुधार होगा। किसी करीबी मित्र द्वारा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वर-कन्या का रिश्ता पक्का हो सकता है। नदी व तालाब के समीप से गुजरते हुए सावधान रहें, अन्यथा दुर्घटना घटने के योग हैं।
मकर (CAPRICORN) : बिल्डिंग का निर्माण कार्य करते समय मजदूर सावधान रहें। बच्चे माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। अपने व्यवहार में मधुरता लाए। बड़ी उम्र की लड़की से शादी होने के योग हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : घर में कोई नया उपकरण खरीद सकते हैं। दैनिक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। किसी नए दुकान या कारोबार शुभारम्भ कर सकते हैं। वाहनादि खरीदने के शुभ योग भी बन सकते हैं।
मीन (PISCES) : अचानक गुरु से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। कला के क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्य से बुद्धिजीवी आश्चर्य चकित होंगे। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा।


Download Android App
Download iOS App



