आज का राशिफल (18 जून 2021)

Summary :

दमा के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। श्रमिक वर्ग के लिए कार्य क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने का अपार सौभाग्य प्राप्त होगा। बिजली के कर्मचारी कार्य करते समय सावधानी बनायें रखें।

मेष (ARIES) : दमा के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। श्रमिक वर्ग के लिए कार्य क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने का अपार सौभाग्य प्राप्त होगा। बिजली के कर्मचारी कार्य करते समय सावधानी बनायें रखें।

वृष (TAURUS) : लैब या प्रयोगशाला में शोध सम्बन्धी मामलों में नई उपलब्धि प्राप्त होगी। पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। माता-पिता गर्व से महसूस करेंगे। सगें-संबन्धियों के साथ रिश्ते ठीक नहीं रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन (GEMINI) : आध्यात्मिक विचारों से ओत-प्रोत होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी से कार्य के बारे में बहस हो सकती है। गृहणियां दैनिक कार्यों की समस्या से परेशान होंगी।

कर्क (CANCER) : राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण हो सकता है। नए कारोबार के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में दोस्तों के साथ आनन्द करेंगे, पुरानी यादें ताजा हो जाएगी और मन में खुशी की लहर रहेगी।

सिंह (LEO) : यात्रा पर निकलते समय अजनबी से सावधान रहें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। उच्च पद पर सुशोभित हो सकते हैं। महिला मित्र से सावधान रहें, अन्यथा धोखा दे सकती है। घर में शुभ कार्य होगी।

कन्या (VIRGO) : दोपहर के बाद का समय आपके लिए शुभ नहीं है अतः वाहन तेज गति से न चलाएं। पुत्री के विवाह के लिए नए-नए रिश्ते आयेंगे। कारोबार को विस्तृत रूप देने के बारे में सोचेंगे। स्त्री से विवाद हो सकता है।

तुला (LIBRA) : संगीत एवं मनोरंजन के क्षेत्र में जाने के मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आमदनी के साथ खर्च-खर्चाव भी पूर्ण रहेगा। मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : परिस्थितियां विपरीत होने पर अपने सूझ-बूझ एवं विवेक से काम लें। अराजक तत्वों से जुड़े होने के कारण उच्चाधिकारी द्वारा समन आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग कठिन परिश्रम करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

धनु (SAGITTARIUS) : मन में सकारात्मक विचार नए कार्य की ओर प्रेरित करेंगे। कारोबार को विस्तार रूप देंगे।
अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र में रुचि जाग्रित होगी। अचानक घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर (CAPRICORN) : गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता के दरबार में जाने के अवसर मिलेंगे। बहन-बहनोई से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारी उलझनें रहेंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ेंगे। भाई से जमीन-जायदाद के मामले में अनबन हो सकती है। विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक वर्ग को धन हानि हो सकती है।

मीन (PISCES) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में तरक्की मिलेगी। मन में उच्च विचार आयेंगे। माता की सेहत में सुधार हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी दीन-दुखी की सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे।

Desk Team