मेष (ARIES) : धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शाम के समय दोपहिया वाहन से सावधान रहें। भाई के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। गृहणियों के लिए घरेलू समस्याएं बन सकती हैं। नजदीकी रिश्तेदार से मतभेद रहेगा।
वृष (TAURUS) : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी महिला मित्र से दोस्ती बन सकती है।
मिथुन (GEMINI) : सरकारी कर्मचारी द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है। कोई बात मन को व्यथित करेगी। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। नदी एवं तालाब के समीप न जाएं, अन्यथा पानी से भय बना रहेगा। अग्नि से दूर रहें।
कर्क (CANCER) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर में किसी सदस्य से कलह हो सकती है। माता-पिता की भावनाओं का ध्यान रखें। वाणी को नियंत्रित रखें, अन्यथा किसी संबन्धी से अनबन होगी।
सिंह (LEO) : राजनेता से अच्छे संबन्ध बनेंगे। बिजली सम्बन्धी कोई कार्य करते समय ध्यान रखें, अन्यथा दुर्घटना का भय है। मांगलिक कार्य में जाने के अवसर मिलेंगे। नेत्र की समस्या हो सकती है। आंखों का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए साधन बनेंगे। किसी सगे-संबन्धी से विवाद होने से मानसिक कष्ट मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। भाई के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्य बढ़ेंगे। रोजमर्रा की जिन्दगी में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। उदर विकार हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : धन-धान्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में सराहनीय कदम उठा सकते हैं। व्यवसायी वर्ग को हानि हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। मित्र से धोखा मिल सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : दूर-दराज की यात्रा करते समय ध्यान रखें। तेज वाहनादि चलाने से सावधानी बरतें। शाम को कोई नया रिश्तेदार घर में आ सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अग्नि संबन्धी कार्य करते समय ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : क्रोध को नियंत्रित रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, अन्यथा बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। पत्नी से कलह हो सकती है। मन आध्यात्मिक विचारो से प्रेरित होगा। किसी खास मित्र से धोखा मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : जमीन खरीदने का सौभाग्य मिल सकता है। बागवानी करने में रुचि जागृत होगी। दीन-दुखियों की मदद कर सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर में कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी का भय है।
मीन (PISCES) : किसी महिला मित्र के द्वारा बिगड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। पिताजी से अनबन हो सकती है। अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रोजगार के अवसर बनेंगे।


Download Android App
Download iOS App



