पंजशीर घाटी पर कब्जा जमाने की कवायदों के बीच शनिवार को तालिबान अफगानिस्तान में अपनी नई सरकार का ऐलान कर सकता है। इस्लामवादी समूह के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर एक नई अफगान सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
टोलो न्यूज ने बताया कि तालिबान पंजशीर घाटी में विद्रोही लड़ाकों से जूझ रहा है और आर्थिक पतन को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है।रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख बरादर के साथ तालिबान के दिवंगत सह-संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब और वरिष्ठ पदों पर शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई शामिल होंगे।
तालिबान के एक अधिकारी ने एक वैश्विक समाचार तार को बताया, “सभी शीर्ष नेता काबुल पहुंच गए हैं, जहां नई सरकार की घोषणा करने की तैयारी अंतिम चरण में है।”एक अन्य तालिबान सूत्र ने कहा कि तालिबान के सर्वोच्च धार्मिक नेता हैबतुल्लाह अखुनजादा इस्लाम के ढांचे के भीतर धार्मिक मामलों और शासन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।तालिबान, जिसने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद राजधानी के उत्तर में पंजशीर घाटी में प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद के नेतृत्व में क्षेत्रीय मिलिशिया के कई हजार लड़ाके और सरकार के सशस्त्र बलों के अवशेष बीहड़ घाटी में जमा हुए हैं।ऐसा प्रतीत होता है कि किसी समझौते पर बातचीत करने के प्रयास विफल हो गए हैं, प्रत्येक पक्ष विफलता के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहा है।
टोलो न्यूज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दाताओं और निवेशकों की नजर में सरकार की वैधता सूखे से जूझ रही अर्थव्यवस्था और एक संघर्ष की तबाही के लिए महत्वपूर्ण होगी, जिसमें अनुमानित 2,40,000 अफगान मारे गए थे।


Download Android App
Download iOS App



