यदि बिजनेस में सफलता चाहिए तो पन्ना धारण करें

Summary :

बुध ग्रहों में प्रिंस है। आमतौर पर ग्रोसरी, गणित, छोटे-छोटे लेनदेन और बिजनेस आदि बुध से ही देखा जाता है। जब जन्म कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में हो तो जातक को बिजनेस में सफलता मिलती है। ऐसे व्यक्ति की जबान कभी फेल नहीं होगी। लेकिन बुध खराब है तो लाख कोशिशों के बावजूद व्यक्ति अपनी जबान पर कायम नहीं रह पाता है और फेल हो जाता है। इसलिए बुध का भौतिक जीवन में बहुत महत्व है। बुध को मजबूत करने के लिए वैसे तो और भी बहुत से सशक्त माध्यम हैं लेकिन बुध रत्न पन्ना काफी कारगर सिद्ध होता…

बुध ग्रहों में प्रिंस है। आमतौर पर ग्रोसरी, गणित, छोटे-छोटे लेनदेन और बिजनेस आदि बुध से ही देखा जाता है। जब जन्म कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में हो तो जातक को बिजनेस में सफलता मिलती है। ऐसे व्यक्ति की जबान कभी फेल नहीं होगी। लेकिन बुध खराब है तो लाख कोशिशों के बावजूद व्यक्ति अपनी जबान पर कायम नहीं रह पाता है और फेल हो जाता है। इसलिए बुध का भौतिक जीवन में बहुत महत्व है। बुध को मजबूत करने के लिए वैसे तो और भी बहुत से सशक्त माध्यम हैं लेकिन बुध रत्न पन्ना काफी कारगर सिद्ध होता है।

पन्ना कौन धारण कर सकता है:-

  • सामान्य दृष्टि से मिथुन और कन्या लग्न या राशि के जातक पन्ना धारण करें।
  • यदि कुंडली में बुध अस्त हो तो भी पन्ना धारण किया जा सकता है।
  • बुध की महादशा में पन्ना धारण करें।
  • यदि हाथों में किनिष्ठका अंगुली बहुत छोटी हो तो भी पन्ना धारण किया जा सकता है।
  • त्वचा रोगों के उपचार के लिए भी पन्ना धारण किया जा सकता है।
  • बिजनेस यदि बार-बार बन्द हो रहा है तो भी पन्ना पहन सकते हैं।
  • जबान फेल हो रही हो तो भी पन्ना धारण किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- आपके हाथों की रेखाओं में कौन सा बिजनेस लिखा हुआ है, जानिए

पन्ना रत्न कैसा होना चाहिए

  • हल्के हरे रंग का पन्ना सबसे अच्छा होता है।
  • पन्ना पूर्ण ट्रांसपेरेंट होना चाहिए।
  • दागी और काले डाॅट वाला पन्ना नुकसान दे सकता है।
  • पन्ना चाहे वज़न में कम हो लेकिन वह निर्दोष श्रेष्ठ होना चाहिए।
  • पन्ने को सबसे छोटी अंगुली कनिष्ठिका में धारण किया जाता है।
  • पन्ने के लिए सर्वश्रेष्ठ धातु सोना होता है लेकिन आप इसे कांस्य में भी पहन सकते हैं।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 6375962521 

 

 

Astrologer Satyanarayan Jangid