Kal Ka Rashifal 08 September 2026: किन 5 राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा मंगलवार? पढ़ें पूरा राशिफल

Summary :

08 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से धैर्य, आनंद और रोमांस से भरा रहने वाला है। कर्क राशि में चंद्रमा के गोचर और पुष्य नक्षत्र के प्रभाव के कारण यह दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। लव लाइफ में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी। यह दिन कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का अवसर लेकर आएगा।

Kal Ka Rashifal 08 September 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 08 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन धैर्य, आनंद और रोमांस का है। कल कर्क राशि में चंद्रमा के गोचर और पुष्य नक्षत्र के प्रभाव के साथ सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। लव लाइफ में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ को धीरज से काम लेना होगा। कुल मिलाकर, यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। आइए, जानें मेष से लेकर मीन तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।

Tomorrow Horoscope 08 September 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?

1. मेष राशि (Aries) Mesh Rashifal 08 September 2026

Mesh Rashi
Mesh Rashi

आज आपको अपने कामों में जल्दबाजी और लापरवाही करने से बचना होगा। धैर्य और संयम रखकर दिन बिताएंगे तो फायदा होगा। लव लाइफ में साथी के साथ गलतफहमी से बचें और धैर्य से बात करें। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: किसी मंदिर में जाकर पूजारी को दक्षिणा दें।

2. वृषभ राशि (Taurus) Vrishabh Rashifal 08 September 2026

Vrishabh Rashi
Vrishabh Rashi

पुराने स्वास्थ्य कष्टों में सुधार होगा, जिससे मन राहत महसूस करेगा। परिवार के साथ समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। प्यार के मामले में आज का दिन मिठास भरा रहेगा और पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। आपकी ओवरऑल हेल्थ बहुत बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी गरीब को खीर का दान करें।

3. मिथुन राशि (Gemini) Mithun Rashifal 08 September 2026

Mithun Rashi
Mithun Rashi

रुके हुए कामों में तेजी आएगी और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में खुशियां आएंगी और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एक्टिव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

4. कर्क राशि (Cancer) Kark Rashifal 08 September 2026

Kark Rashi
Kark Rashi

चंद्रमा आपकी राशि में होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। प्यार के मामले में दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी, बस ज्यादा सोचने से बचें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

5. सिंह राशि (Leo) Singh Rashifal 08 September 2026

Singh Rashi
Singh Rashi

नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो सकता है और ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी और पार्टनर आपके फैसलों का समर्थन करेगा। सेहत आपकी अच्छी बनी रहेगी और एनर्जी भरपूर रहेगी।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

6. कन्या राशि (Virgo) Kanya Rashifal 08 September 2026

Kanya Rashi
Kanya Rashi

कुछ छिपे हुए दुश्मनों या स्थितियों की वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। लव पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शांत रहें। तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग: पैरेट ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

7. तुला राशि (Libra) Tula Rashifal 08 September 2026

Tula Rashi
Tula Rashi

रिश्तों में मिठास आएगी और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। लव लाइफ में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
उपाय: छोटी कन्याओं को टॉफी या मिठाई बांटें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) Vrishchik Rashifal 08 September 2026

Vrishchik Rashi
Vrishchik Rashi

भाइयों और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं जाने की योजना बन सकती है। लव पार्टनर के साथ कोई छोटी यात्रा हो सकती है जो रिश्ते को मजबूत करेगी। आपकी हेल्थ बढ़िया रहेगी और आप तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।

9. धनु राशि (Sagittarius) Dhanu Rashifal 08 September 2026

Dhanu Rashi
Dhanu Rashi

अपने फिजूल खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी है, हालांकि काम में टीम के साथ मिलकर फायदा होगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बातचीत से गलतफहमी दूर होगी। सेहत सामान्य रहेगी, नियमित वॉक करें।
शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

10. मकर राशि (Capricorn) Makar Rashifal 08 September 2026

Makar Rashi
Makar Rashi

बिजनेस में अपने पार्टनर से थोड़ा संभलकर रहें, घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। लव लाइफ में थोड़ा वक्त निकालने की जरूरत है। सेहत के मामले में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी करें।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius) Kumbh Rashifal 08 September 2026

Kumbh Rashi
Kumbh Rashi

आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इसलिए अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। पार्टनर के साथ समय बिताने से दिनभर की थकान दूर होगी। ज्यादा काम की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, भरपूर पानी पीएं।
शुभ रंग: लाइट ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: चींटियों को आटा डालें।

12. मीन राशि (Pisces) Meen Rashifal 08 September 2026

Meen Rashi
Meen Rashi
पैसों से जुड़ी पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और रिश्ते में नयापन महसूस होगा। मानसिक तनाव खत्म होने से सेहत काफी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
उपाय: किसी धार्मिक स्थान पर चने की दाल दान करें।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।