ज्योतिषीय दृष्टि से 09 अगस्त 2026, रविवार का दिन नए अवसरों, ऊर्जा और आत्मविश्वास का है। कल का दिन सभी राशियों के लिए काफी ज्यादा अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। अगर बात करें, लव लाइफ कि तो इसमें बड़े और सकारात्मक बदलाव आएंगे। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ को धीरज से काम लेना होगा। यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। ऐसे में आइए, जानें कुंभ से लेकर तुला तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।
Tomorrow Horoscope 09 August 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
मेष राशि (Aries) Mesh Rashifal 09 August 2026

आज के दिन घर और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपका मन काफी ज्यादा खुश रहेगा। अपनों के बीच आपसी विश्वास और मेलजोल बढ़ेगा। आपके चारों तरफ का माहौल सकारात्मक रहेगा, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने दिन को बेहतर बनाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus) Vrishabh Rashifal 09 August 2026

आज आपका मन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, जिससे रुके हुए काम भी तेजी से पूरे होंगे। बातचीत के दौरान आपकी झिझक पूरी तरह दूर होगी और आप अपनी बात दूसरों के सामने खुल कर रख पाएंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini) Mithun Rashifal 09 August 2026

पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार और पैसों के लेनदेन से जुड़े कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर न करें और जल्दबाजी में कोई वित्तीय फैसला लेने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer) Kark Rashifal 09 August 2026

कार्यक्षेत्र और करियर के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा। आर्थिक लाभ का दायरा बढ़ेगा और मन में लंबे समय से चल रही योजनाएं सफल होने की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo) Singh Rashifal 09 August 2026

कारोबार और बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को आज नई दिशा मिल सकती है। आपकी सूझबूझ से व्यापार में बढ़ोतरी होगी और मुनाफा पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा। पैसे आने के नए रास्ते खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo) Kanya Rashifal 09 August 2026

आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। भाग्य के बल पर आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आर्थिक उन्नति के नए मौके सामने आएंगे, बस सही समय पर सही फैसला लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
तुला राशि (Libra) Tula Rashifal 09 August 2026

आज का समय आपके लिए मिला-जुला और ठीक रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले पूरी तैयारी कर लें और अपनी समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा या गलत कदम न उठाएं, धैर्य बनाए रखेंगे, तो किस्मत पूरा साथ देगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio) Vrishchik Rashifal 09 August 2026

आज आपकी जीवनशैली में नया निखार देखने को मिलेगा और लोग आपके व्यक्तित्व से काफी ज्यादा प्रभावित होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे जोश और सक्रियता के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके तुलना में लोग पीछे छूट जाएंगे और आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
धनु राशि (Sagittarius) Dhanu Rashifal 09 August 2026

आज आपका झुकाव सामाजिक कार्यों और दूसरों की मदद करने की ओर ज्यादा रहेगा। मन को शांत रखकर और बिना किसी तनाव के हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करें। शांत दिमाग से किए गए काम आपको अच्छे रिजल्ट देंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn) Makar Rashifal 09 August 2026

आज दोस्तों, सहयोगियों और जान-पहचान के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी तालमेल और सहकारिता की वजह से कई मुश्किल काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा और मानसिक शांति महसूस होगी। आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि (Aquarius) Kumbh Rashifal 09 August 2026

आज आसपास के लोगों और परिवार की बढ़ती हुई उम्मीदों की वजह से आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने की जगह अपनी जरूरत को तय करें और अपनी जिम्मेदारियों को एक-एक करके समझदारी से पूरा करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
मीन राशि (Pisces) Meen Rashifal 09 August 2026

आज मीन राशि वाले लोगों के लिए करियर और बिजनेस के मामले में स्थिति काफी मजबूत रहेगी। अगर आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अपने कोशिश कर सकते हैं। आपकी मेहनत से तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3


Download Android App
Download iOS App




