ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026, रविवार का दिन शांति, समझदारी और दिमाग से काम लेने का है। कल का दिन सभी राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कल चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे, साथ ही इस दिन मेष, वृषभ, मिथुन और बाकी सभी राशियों के लिए धन, करियर और परिवार में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेगा। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ को धीरज से काम लेना होगा। कुल मिलाकर, ये दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। ऐसे में आइए, जानें मेष से लेकर मीन तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।
Tomorrow Horoscope 26 July 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वह अब धीरे-धीरे पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके काम में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज के दिन आप अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है, जिससे आपको धन लाभ और स्थिति मजबूत होगी। आपकी मेहनत को देखते हुए नौकरी में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद या हल्का नीला
मिथुन (Gemini)

आपकी अच्छी बोली और मीठी बातें आज कई बिगड़े काम को बनाने में आपकी मदद करेंगी। बिजनेस करने वाले लोगों को आज बहुत अच्छा सौदा मिल सकता है, जो आगे चलकर आपको बड़ा फायदा दे सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों को आज के दिन भाग्य का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आपके सारे काम आसानी से बनते नजर आएंगे। कामकाज से थोड़ा समय निकालकर परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी या सफेद
सिंह (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों की पुरानी मेहनत अब सही मायने में रंग लाने वाली है। लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट्स में या किसी जरूरी काम में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा या नारंगी
कन्या (Virgo)

भागदौड़ के बीच अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है, लेकिन खान-पान में ज्यादा ध्यान रखना होगा। आज के दिन पुराने दोस्तों से अचानक हुई मुलाकात आपके मन को खुशियों और नई ऊर्जा से भर देगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा या हल्का पीला
तुला (Libra)

आज के दिन आर्थिक मामलों में काफी ज्यादा उनत्ति देखने को मिलेगी और धन लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो काफी ज्यादा सोच-समझकर उठाया गया कदम लंबे समय के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी या क्रीम
वृश्चिक (Scorpio)

आपके रोजाना कामकाज की रफ़्तार काफी अच्छी और ठीक रहेगी। किसी भी नई चुनौती का सामना करने के लिए आपको अपने परिवार के साथ की बहुत ज्यादा जरूरत है और वह आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास काफी तेजी से बढ़ेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा लाल या मैरून
धनु (Sagittarius)

आज आपका मन नई-नई चीजें सीखने और क्रिएटिव काम करने में लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में लगे छात्रों के लिए यह समय काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है, उन्हें अपनी मेहनत का बढ़िया नतीजा मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर (Capricorn)

आज के दिन मकर राशि वाले लोगों को कोई बड़ी और अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत और लगन को देखकर ऑफिस और समाज में लोग आपकी तारीफ करेंगे। जिससे आपकी इज्जत बढ़ेगी और आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी। लव लाइफ में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला या काला
कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोग हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं, इसलिए उनके लिए कोई भी काम बहुत ज्यादा कठिन नहीं होता है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। आज कुछ नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जो आगे चलकर आपके काम आएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी या गहरा नीला
मीन (Pisces)

आज आपका मन अंदर से बहुत शांत और खुश रहने वाला है। पुराने दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे बचपन की यादें ताज़ा होंगी और दिन बहुत अच्छा बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला या केसरिया


Download Android App
Download iOS App




