भारत के लगभग राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सबसे अधिक गुजरात, असम में लोगों को बाढ़ से परेशानी बढ़ गई है। वहीं बिहार के कई जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो शनिवार और रविवार को वीकेंड पर बारिश की संभावना है। अगले हफ्ते के लिए येलो अलर्ट जारी है, जिसमें हल्की बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक तेज बारिश तो नहीं बल्कि रूक-रुककर बारिश होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं पूरे देश में मौसम कैसा रहेगा और किन राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है?
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित भारत के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरने के आसार हैं। ऐसे में सबसे अधिक किसानों को सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्हें खेत में लगे फसलों को बचाने के लिए कई सुझाव भी दिए गए हैं। वहीं पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा मंडराया हुआ है।
दिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को सुबह में मौसम गर्म रहेगा लेकिन दिन में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की रात दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं विभाग ने बताया है कि शनिवार और रविवार हल्की बारिश हो सकती है जबकि आगामी दिनों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में आज शनिवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
बिहार में शनिवार और रविवार को कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने का मन बना लिया है। विभाग ने 28 और 29 जुलाई को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात के आसार हैं। बात करें आज और कल बिहार में कैसा रहेगा मौसम तो विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। अगले कुछ दिनों के लिए बारिश और तेज आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह विभाग की तरफ से दी गई है। विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर, सिवान, वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण , गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने यूपी में बारिश और तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मेरठ, मथुरा, आगरा, बांदा, कानपुर, ललितपुर, झांसी, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वी यूपी में लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज, समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।



Download Android App
Download iOS App




