Kal Ka Rashifal 28 June 2026: ज्येष्ठ माह के शनि प्रदोष व्रत पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए 28 जून का दिन

Summary :

हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का बहुत महत्व है। धार्मिक दृष्टि से 28 जून 2026, रविवार का दिन ऊर्जा, मेलजोल और धैर्य का है। आज आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा। पंचांग के अनुसार, कल का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ माह का शनि प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। कल के राशिफल के हिसाब से कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी कामयाबी मिलेगी, तो कुछ को अपने गुस्से और जल्दबाजी पर लगाम लगानी होगी। कुल मिलाकर, यह दिन…

हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों का बहुत महत्व है। धार्मिक दृष्टि से 28 जून 2026, रविवार का दिन ऊर्जा, मेलजोल और धैर्य का है। आज आपको सावधानी से आगे बढ़ना होगा। पंचांग के अनुसार, कल का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ माह का शनि प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

कल के राशिफल के हिसाब से कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी कामयाबी मिलेगी, तो कुछ को अपने गुस्से और जल्दबाजी पर लगाम लगानी होगी। कुल मिलाकर, यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। आइए, कैसा रहेगा कल का दिन।

Tomorrow Horoscope 27 June 2026: कल कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष (Aries)

मेष (Aries)
मेष (Aries)

पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र में आपका फोकस बहुत मजबूत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं या बिजनेस करते हैं, तो सीनियर्स और नए क्लाइंट्स के साथ बातचीत के समय आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल का असर डालेगी। सेहत के मामले में भी दिन पूरी तरह आपके पक्ष में रहने वाला है।

वृषभ (Taurus)

वृषभ (Taurus)
वृषभ (Taurus)

आर्थिक मामले में आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, धन लाभ के कुछ नए और बेहतरीन रास्ते खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और किसी मांगलिक या धार्मिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके समर्पण और कड़े परिश्रम को नई पहचान और सराहना मिलेगी।

मिथुन (Gemini)

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ऑफिस में साथ के लोगों का सहयोग मिलेगा बड़े लोगों से बातचीत करते समय अपनी मर्यादा न भूलें और बहस से पूरी तरह दूर रहें। सेहत की बात करें तो पैरों में दर्द या नसों से जुड़ी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आराम के लिए समय जरूर निकालें।

कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)
कर्क (Cancer)

आज फिजूलखर्ची की वजह से आपका बजट थोड़ा डगमगा सकता है, इसलिए पैसों के लेन-देन में हाथ खींचकर चलें। वैवाहिक जीवन में किसी छोटी बात को लेकर तनाव आ सकता है, लेकिन शांति और ठंडे दिमाग से बात करने पर गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। खुद पर नियंत्रण बनाए रखें।

सिंह (Leo)

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

व्यापार के मामले में आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आया है, कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से बातचीत का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा और शाम का समय परिवार के साथ हंसी-मजाक और सुकून भरे माहौल में बीतेगा।

कन्या (Virgo)

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

जो लोग सिंगल हैं और शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। दूसरी तरफ, नौकरी करने वाले लोगों को आज काम के सिलसिले में कुछ अचानक आई रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए दिमाग से काम लें।

तुला (Libra)

तुला (Libra)
तुला (Libra)

आज आप अपनी दिन को काफी बिजी रखेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून और मानसिक शांति मिलेगी। घर हो या दफ्तर, अगर कोई विवाद खड़ा होता है, तो अपनी सूझ-बूझ से उसे बढ़ने से रोकें। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा या आउटिंग पर जा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

आज आप खुद को नई ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। पास्ट में किए गए किसी इन्वेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से आज आपको बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपसी समझ और नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत से जुड़ी पिछली समस्याओं में आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु (Sagittarius)

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

अगर आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप करने या कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज समाज में आपका रुतबा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके करियर में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। ऑफिस में आपको प्रमोशन या कोई बड़ा प्रोजेक्ट देने की बात चल सकती है। हालांकि, तरक्की के बीच अपनी सेहत का भी ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए बाहर के तले-भुने खाने से बचें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ (Aquarius)
कुंभ (Aquarius)

आज आपको अपनी भाषा और गुस्से पर काबू रखना होगा, क्योंकि आपकी कही कोई बात सामने वाले को चुभ सकती है और बात बढ़ सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन (Pisces)

कुंभ (Aquarius)
कुंभ (Aquarius)

आज किसी पुराने और खास दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जो आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी, जिससे मन बेहद खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके इनोवेटिव विचारों का स्वागत होगा और आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। घरेलू जीवन में शांति, तालमेल और सकारात्मकता बनी रहेगी।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।