सितम्बर 2024 : अंग्रेजी वर्ष 2024 में सितम्बर का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, रविवार संवत 2081 से आरम्भ होगा और आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, सोमवार तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है।
यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।
क्यों खास सितम्बर का महीना
सितम्बर 2024 का महीना इस बार कई मामलों महत्वपूर्ण त्योहारों की सौगात लेकर आ रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण त्योहार श्रीगणेश चतुर्थी, श्रीविश्वकर्मा जयन्ती, श्रीरामदेवजी द्वितीया, श्री तेजाजी जयन्ती, श्राद्धपक्ष, इसके अलावा सितम्बर 2024 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी के लिए निम्न सूचि देखें:-
सितम्बर 2024 के प्रमुख व्रत, त्योहार और उत्सव
1 सितम्बर 2024 रविवार मास शिवरात्रि।
2 सितम्बर 2024 सोमवार सोमवती अमावस्या।
5 सितम्बर 2024 गुरूवार श्री बाबा रामदेवजी द्वितीया। शिक्षक दिवस।
6 सितम्बर 2024 शुक्रवार वराह जयन्ती। हरियाली तृतीया।
7 सितम्बर 2024 शनिवार श्री गणेश चतुर्थी।
8 सितम्बर 2024 रविवार ऋषि पंचमी। अंगिरा जयन्ती।
9 सितम्बर 2024 सोमवार सूर्य षष्ठी।
10 सितम्बर 2024 मंगलवार श्री महालक्ष्मी व्रत आरम्भ।
11 सितम्बर 2024 बुधवार श्री ऋषि दधीचि जयन्ती। राधा अष्टमी।
12 सितम्बर 2024 गुरुवार महालक्ष्मी व्रत पूर्ण।
13 सितम्बर 2024 शुक्रवार वीर तेजाजी जयन्ती।
14 सितम्बर 2024 शनिवार हिन्दी दिवस। जलझूलनी एकादशी।
15 सितम्बर 2024 रविवार ओणम। प्रदोष व्रत। वामन जयंती।
16 सितम्बर 2024 सोमवार श्री विश्वकर्मा जयन्ती। कन्या संक्रांति। ईद।
17 सितम्बर 2024 मंगलवार अनंत चतुर्दशी। गणेश विसर्जन।
18 सितम्बर 2024 बुधवार भाद्रपद पूर्णिमा। श्राद्ध पक्ष आरम्भ।
21 सितम्बर 2024 शनिवार चतुर्थी व्रत।
23 सितम्बर 2024 सोमवार रोहिणी व्रत।
24 सितबर 2024 मंगलवार कालाष्टमी।
25 सितम्बर 2024 बुधवार जीवित्पुत्रिका व्रत
26 सितम्बर 2023 गुरुवार गुरु पुष्य योग
28 सितम्बर 2024 शनिवार इन्दिरा एकादशी
29 सितम्बर 2024 रविवार प्रदोष व्रत।
30 सितम्बर 2024 सोमवार मास शिवरात्रि।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521


Download Android App
Download iOS App





