आज का राशिफल (07 दिसंबर 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (07 दिसंबर 2022)

परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
जॉब और हेल्थ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के जरूरी प्रोजेक्ट समय पर पूरे करें। आपकी फैमिली आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। हेल्थ की ओर ध्यान दें और नया लाइफस्टाइल अपनाएं। लवर के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। 
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- रेड
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
सोच समझकर ही कहीं भी पैसा खर्च करें। आज आपकी ताकत में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी समस्याएं आप दूर कर लेंगे। रिलेशनशिप को रिश्ते में बदलने का सोच सकते हैं।  
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। नेटवर्क बढ़ाने से फायदा होने की संभावना है। मेडिटेशन और एक्सरसाइज से आप फिट रहेंगे। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पार्टनर के मन की शंकाओं को दूर करना जरूरी है। 
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- ब्लू
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
आज खुद को सबसे अधिक भाग्यशाली महसूस करेंगे। परिवार का भरपूर सपोर्ट आपको प्राप्त होगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सहकर्मी आपकी समस्या दूर करने में मदद करेगा। पार्टनर के साथ मिलकर जिम जॉइन कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- पर्पल
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
जल्दबाजी में कहीं भी अपना पैसा इन्वेस्ट ना करें। माता-पिता के साथ झगड़ा होने की संभावना है। योगा और मेडिटेशन से आपको लाभ होगा। प्रौफेशनल मोर्चे पर सभी समस्याएं दूर रहेंगी। आपके प्रयासों से प्रेम प्रसंग में मजबूती आएगी। 
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लाइट येलो
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य के ओर करीब पहुंचने से खुशी मिलेगी। फिट रहने के लिए योगा सेशन जॉइन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से लवर की मुलाकात करा सकते हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- स्काई ब्लू
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
पसंदीदा चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों की साजिश से बचने की कोशिश करें। बीमार लोग आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट का सहारा लें। पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- वाइट
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
आर्थिक मोर्चे पर थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। माता-पिता आपसे मिलने के लिए आ सकते हैं। हेल्थ में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। ड्राइविंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। पार्टरन के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर
धनु (SAGITTARIUS) :  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
खुद पर विश्वास और भरोसा बनाए रखें। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। उधार लिया पैसा चुकाने में कोई परेशानी नहीं होगी। पुराने दोस्त के साथ बैठकर बचपन की बात करेंगे। बिना हिचके लवर से अपने दिल की बात कहें। 
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पीच
मकर (CAPRICORN) :  (22 दिसंबर-21 जनवरी)
कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट आपको मिल सकते  हैं। आमदनी होने के बावजूद फिजूल खर्च ना करें। बिजनेस में सफलता मिलने से पार्टी कर सकते हैं। कॉलेज में युवाओं को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के लिए दिल में फीलिंग्स आएगी। 
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गोल्डन
कुम्भ (AQUARIUS) :  (22 जनवरी- 19 फरवरी)
परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। नया घर खरीदने का मन बना सकते हैं। युवाओं की कामयाबी से घर में खुशियां आएंगी। ऑफिस में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। पार्टनर सेे सरप्राइज़ गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लाइट पिंक
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
सुबह के समय अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। आज अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। ज्यादा स्ट्रेस लेने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर पर मेहमान आने से वक्त खराब हो सकता है।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- वाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।