मेष (ARIES) : राजकीय कार्यों में सफलता के योग बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। शाम के समय किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृष (TAURUS) : आर्थिक स्थितियां यथावत बनी रहेंगी। कार्य में किसी तरह का परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। लाभ के योग हैं।
मिथुन (GEMINI) : किसी महत्वपूर्ण कार्य को विशेष तरीके से संपादित करने में आप सक्षम है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संपत्ति संबन्धी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होगा। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें।
कर्क (CANCER) : रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने में आपका प्रयास रहेगा। प्यार और स्नेह के बल पर आप सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिए परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है।
सिंह (LEO) : विवाह संबन्धी किसी बात को लेकर परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। किन्तु वरिष्ठ सदस्य की वजह से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। चिंता से केवल आपकी क्षमता घटेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
कन्या (VIRGO) : बच्चों के कैरियर संबन्धी मामलों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। व्यायाम और योगा पर भी विशेष ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव बन सकता है।
तुला (LIBRA) : कला एवं संगीत के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होगी। धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। अच्छी पुस्तकों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा। शाम को मित्र के साथ संगीत का आनन्द उठाएंगे। आपसी सहयोग रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। धन खर्च बढ़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। शाम के समय कुछ शारीरिक कष्ट की शिकायत हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : व्यावसायिक गतिविधियों की गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। कारोबार को विस्तार रूप देने के लिए सहकर्मियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। माता की सेहत में दिक्कत होगी।
मकर (CAPRICORN) : कामकाज को लेकर आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। मार्केटिंग संबन्धी कार्यों के लिए नई योजना कामयाब होगी। किसी महिला मित्र के साथ संबन्ध होने से कुछ गलत अफवाहें फैल सकती हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : दोपहर के बाद वाहनादि सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जेबकतरों से सावधान रहें। धन हानि की आशंका है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
मीन (PISCES) : नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी, विचलित न हों समाधान स्वयं निकाल लेंगे। पत्नी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सन्तान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



