मेष (ARIES) : किसी नए प्रोजेक्ट के विषय पर अकेले निर्णय न लें। टीम वर्क बनाकर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें, इससे व्यवस्था उत्तम रहेगी। आय के साधनों में कुछ कमी आ सकती है िकन्तु उतने ही बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है।
वृष (TAURUS) : आज व्यस्ततापूर्ण दिन व्यतीत होगा। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को और अधिक निखारने का प्रयास करें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बड़ों का सम्मान करें। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी गैर कानूनी कार्यों में जोखिम न उठाएं, हानि की आशंका है।
मिथुन (GEMINI) : घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और अनुभवों को नजरंदाज न करें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। व्यावसायिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी बड़े आर्डर संबंधी कार्यों में पक्के बिल का उपयोग अवश्य करें।
कर्क (CANCER) : किसी विशेष सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सार्वजनिक मंच से पुरस्कार मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता संतान के कैरियर संबंधी बात को लेकर योग्य व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आगामी समय में लाभ मिलेगा।
सिंह (LEO) : वैवाहिक संबंधों में विगत महीनों से चल रहे तनाव को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने में प्रयास सार्थक रहेगा। घर का वातावरण पुनः सुखद एवं सौहार्दपूर्ण हो जाएगा। विद्यार्थियों में खेल प्रतियोगिता की भागीदारी मिल सकती है।
कन्या (VIRGO) : इस समय मौसमी बीमारियां आपको शारीरिक कष्ट दे सकती हैं। लापरवाही न करें उचित खान-पान के साथ-साथ योगा-व्यायाम के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। मजदूर वर्ग मशीनरी एवं बिल्डिंग का कार्य करते समय ध्यान रखें, चोट लगने का भय है।
तुला (LIBRA) : नौकरी-पेशा व्यक्ति की बेहतर कार्य प्रणाली की वजह से लोगों के समक्ष प्रशंसा के पात्र बनेंगे। निकट भविष्य के लिए किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के बीच अतीत की कुछ नकारात्मक बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : वित्तीय क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कागजातों पर हस्ताक्षर करते समय जांच-परख अवश्य करें, त्रुटियां होने की आशंका बन सकती है। प्रेमी-युगल किसी डिनर पार्टी में जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर एवं सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक बदलाव लाएगी। विद्यार्थियों एवं अध्ययनरत युवा को कैरियर संबंधी किसी साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आप जीवन को बेहतर नजरिए से देखने का प्रयास करें।
मकर (CAPRICORN) : वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और समर्पण वातावरण को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। कार्यों के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, क्योंकि लापरवाही से बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : कार्य स्थल पर अन्य व्यक्तियों के हस्तक्षेप से कर्मचारियों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति ऑफिस में किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर विवाद की स्थिति में आ सकते हैं। बॉस की सूझबूझ से मामला शान्त हो जाएगा।
मीन (PISCES) : विद्यार्थियों के बीच आज किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है अपनी वाणी एवं क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। व्यावसायिक वर्ग के लिए धन लाभ के उत्तम योग हैं, फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें।


Download Android App
Download iOS App



