मेष (ARIES) : परिजनों के साथ घूमने-फिरने तथा मनोरंजन संबन्धी कार्यों में समय व्यतीत होगा। आप अपनी फिटनेश पर ध्यान देंगे। बात-बात पर चिड़ जाना करीबियों के संबन्धों में दूरिया आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। अपने सहयोगियों एवं कर्मचारियों पर किसी भी तरह का भरोसा न करें। कोई आर्डर या डील कैंसिल हो सकती है, बेहतर होगा सभी निर्णय स्वयं लें।
मिथुन (GEMINI) : लोन से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रापर्टी निवेश कर सकते हैं, समय आपके अनुकूल है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ लें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे।
कर्क (CANCER) : भविष्य से जुड़ी योजना पर अमल करने की पूरी कोशिश आज रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। वित्तीय संबन्धी मामलों में किसी सहयोग से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। वाहनादि ध्यान से चलाएं।
सिंह (LEO) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पति-पत्नी का साथ परिवार से जुड़ी आर्थिक समस्याओं का समाधान करेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय ले सकते हैं। कोट-मुकदमेबाजी में लाभ प्राप्त होगा।
कन्या (VIRGO) : अचानक कोई जटिल समस्या खड़ी हो सकती है किन्तु मित्र के सहयोग से शाम तक समस्या का हल हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बन सकता है। महिला मित्र के साथ संबन्धों में पारदर्शिता बनाएं।
तुला (LIBRA) : सोशल मीडिया पर आप बहस का मुद्दा बन सकते हैं, अपनी गतिविधियों को गुप्त रखें। किसी राजनेता का सहयोग मिलेगा परन्तु अनुचित कार्य करने से बचें, मानहानि की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आपका सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बच्चों के विवाह हेतु संबन्धों के मामले में सोच-समझकर ही निर्णय लें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : मीडिया वर्ग किसी बुद्धिजीवों के बारे में खबर फैलाते समय जांच परख अवश्य करें, झूठी अफवाह न फैलाएं। व्यवसायी वर्ग को कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : व्यापारिक दृष्टिकोण से परिस्थियां आपके पक्ष में हैं अतः पूरा ध्यान कारोबार पर केन्द्रिय रखें, निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। गृहणियां दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेगी। शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : संयुक्त परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी, किन्तु सामूहिक कार्य में भावनात्मक लगाव बना रहेगा। बिजली के कर्मचारी दोपहर के बाद बिजली संबन्धी कार्य में सावधानी रखें।
मीन (PISCES) : किसी पुराने रोग या बीमारी से राहत मिलेगी। आयुर्वेदिक एवं देशी इलाज आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अविवाहितों के विवाद होने की संभावना है। घर में पूजा-पाठ के कार्यक्रम बन सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



