मेष (ARIES) : आज का दिन मन मुताबिक रुचिपूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा जिससे आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अंक प्राप्त होने से उत्साहित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।
वृष (TAURUS) : व्यस्तता की वजह से आज कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। अतः अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ा दूरी ही बनाकर रखें, अन्यथा कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : कार्य क्षेत्र में प्रत्येक कार्य के प्रति अपनी निगरानी बनाए रखना अति आवश्यक है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी युगल अपने संबंधों में मर्यादा बनाए रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : विपरित परिस्थितियों में धैर्य एवं संयम बनाए रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। नौकरी-पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करें, पदोन्नति मिलने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं किन्तु आपसी सूझबूझ से समाधान मिलेगा।
सिंह (LEO) : धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। कुछ आर्थिक राशि भी प्रदान कर सकते हैं। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या (VIRGO) : विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अनुसंधान संबंधी कार्यों में उपलब्धि मिलेगी। नए कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। चीजों को जानने की जिज्ञासा बनी रहेगी। नए लोगों का संपर्क आगामी समय में लाभदायक साबित होगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। आज शिक्षक वर्ग को प्रधानाचार्य द्वारा खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। शाम के समय वाहनादि चलाते संयम सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है।
वृश्चिक (SCORPIO) : भूमि-वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। समय शुभ है विलंब न करें। किसी मित्र के साथ कार्य के सिलसिले में नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। जेबकतरों से सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
धनु (SAGITTARIUS) : घर में खास मेहमानों के आगमन से व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। उपहारों का आदान-प्रदान घर में खुशनुमा वातावरण बनाएगा। बच्चों की किलकारी संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। बिजली संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
मकर (CAPRICORN) : संतान की फिजूलखर्ची से माता-पिता दुखी रहेंगे। बेहतर होगा बच्चों को प्यार से समझाएं। प्रेमी-युगल के लिए समय ठीक है। संबंधों में मर्यादा बनाए रखें अन्यथा अपयश मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज युवाओं के बीच किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। क्रोध को नियंत्रित रखें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मीन (PISCES) : वैवाहिक जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी व उमंग भरा माहौल रहेगा। नौकरी-पेशा व्यक्ति आफिस में किसी भी तरह की राजनीति करने से बचें अन्यथा नौकरी खतरे में आ सकती है।


Download Android App
Download iOS App



