मेष (ARIES) : मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र की साझेदारी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई का अच्छा समय है। रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ेंगे।
वृष (TAURUS) : देश-दुनिया की खबरों में रूचि रखेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। घर में पूजा-हवनादि कर सकते हैं। शादी-ब्याह का माहौल रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : अनुसंधान के क्षेत्र में नई-नई वस्तुओं की खोज करेंगे। बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मानित होंगे। उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। भवन-निर्माण का कार्य आरम्भ करा सकते हैं। तेज वाहनादि ध्यान से चलाएं।
कर्क (CANCER) : महिला मित्र के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुधार हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हो सकती है। किसी उच्चाधिकारी से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। पड़ोसी से विवाद न करें।
सिंह (LEO) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मन किसी नए कार्य के प्रति उत्साह जाग्रित करेगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के बारें में भाई-बहनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : सैन्य क्षेत्र में साहस का परिचय देंगे। व्यवसाय को विस्तार रूप देने की कोशिश करेंगे। यात्रा करते समय सावधान रहें। भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। सेहत के खराब चलते कई काम अधूरे रह सकते हैं।
तुला (LIBRA) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। गरीबों की मदद कर सकते हैं। किसी कल्याणकारी संस्था में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। सरकारी कर्मचारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ करने के शुभ योग है। चाचा-चाची से पैतृक संपत्ति के बारे में वाद-विवाद हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) : उच्च विचारों से प्रभावित होंगे। मन में कुछ नये कार्य करने की योजना बन सकती है। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में स्वागत के लिए बुलावा आ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : संगीत एवं मनोरंजन की दुनिया में ऐश्वर्य प्राप्त होगा। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मन में बड़ों के प्रति आदर का भाव रहेगा। वाणी को नियंत्रित रखें, छवि खराब हो सकती है। करोबारी उलझने रहेंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) :औद्योगिक एवं तकनीकी क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों पर खर्च तथा एंश्वर्यपूर्ण साधनों पर ध्यान रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल हो सकती है।
मीन (PISCES) : समाज के अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें। बड़ों का सम्मान करेंगे। उच्च शिक्षा की डिग्री प्राप्त हो सकती है। घरेलू जानवरों से प्रेम बना रहेगा। मेडिकल के क्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है। शत्रु से सावधान रहें।


Download Android App
Download iOS App



