आज का राशिफल (3 अप्रैल)

Summary :

आज वाणी पर निंयत्रण रखने की कोशिश करें। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। अनियमित दिनचर्या का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें। पढ़ाई में मेहनत का लाभ मिलेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) – आज वाणी पर निंयत्रण रखने की कोशिश करें। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। अनियमित दिनचर्या का असर सेहत पर दिखाई देगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें। पढ़ाई में मेहनत का लाभ मिलेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) – परिवार में सामांजस्य स्थापित करने की कोशिश करेंगे। किसी लोन के पास होने में समय लग सकता है। घर में कुछ बदलावों को करने की संभावना है। बदलते मौसम का असर सेहत पर दिखाई देगा। किसी बीमारी पर पैसा खर्च हो सकता है। शुभ अंक-17, शुभ रंग-इलैक्ट्रिक ग्रे।

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) – सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। व्यायाम करने से वजन नियंत्रित करना मददगार साबित होगा। परिवार की भलाई के लिए कुछ भी करेंगे। रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-पीच।

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) – कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी नए व्यापार के शुरू होने में समय लग सकता है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरा।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) – लोगों के बहकावे में आने से बचने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार के साथ फोन पर बात कर सकते हैं। जीवनशैली में किए गए बदलाव सेहत के लिए अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आलस्य भरा दिन महसूस करेंगे। शुभ अंक-22, शुभ रंग-रॉयल ब्लू।

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) – किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वजन नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। माता-पिता किसी मामले को लेकर आपको डांट सकते हैं। किसी सगे संबंधी से फोन पर बात कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-बेज।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) – किसी करीबी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी बीमारी में वैकल्पिक चिकित्सा अपनाना फायदेमंद साबित होगा। माता-पिता किसी चीज के लिए आप पर दबाव बना सकते हैं। घर पर वाद-विवाद की स्थिति रहेगी। शुभ अंक-18, शुभ रंग-मजेंटा।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) –  फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। खुशमिजाज स्वभाव के कारण संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत को लेकर किसी की सलाह काफी काम आएगी। घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार के सदस्य मदद करेंगे। शुभ अंक-14, शुभ रंग-गाढ़ा पीला।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) – किसी की मदद करने की सभी तारीफ  करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनशैली में किए गए बदलावों से सेहत से जुड़ी समस्या दूर होंगी। बदलते समय में मौसमी बीमारियों से बचकर रहने की कोशिश करें। परिवार के लोग किसी काम में आपकी मदद करेंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-मजेंटा।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)  –  पैसों की बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। थकान के चलते अस्वस्थ महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी कीमती चीजों का ख्याल रखें। शुभ अंक-8, शुभ रंग-कॉफी।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) – आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में समय लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनशैली में किए गए बदलाव सेहत के लिए लाभदायक साबित होंगे। अपने लोगों की तरफ रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-पर्पल।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) – स्फूर्तिभरा दिन रहेगा। अच्छी सेहत के चलते ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक होगी। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। पढ़ाई में घर के बच्चों की मदद करेगें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ ना लें। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का लाल।

Shera Rajput