मेष (ARIES)
(मार्च21-अप्रैल20)
व्यापारी मार्केट में पहचान बनाऐं। किसी की पार्टी में जमकर मस्ती करने वाले हैं। महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर दिन अच्छा साबित होगा। घरेलू स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बनाना अच्छा साबित होगा।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-नेवी ब्ल्यू।
वृष (TAURUS)
(अप्रैल 21-मई 20)
बदलते मूड के प्रति सावधान रहें। प्रेमी के चिड़चिड़े रवैये से तनाव महसूस करेंगे। कुछ भी नया शुरु करने में कठिनाई की संभावना है। किसी को अपना भार देने की इच्छा रख सकते हैं। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-पीला।
मिथुन (GEMINI)
(मई 21-जून21)
एक अच्छा बजट बनाकर खर्च पर नियंत्रण लाया जा सकता है। आपका बॉस आपसे व्यक्तिगत तौर पर मदद की उम्मीद कर सकता है। किसी परिवारिक समारोह के कारण आप पुराने दिनों की यादों में खोए रहेंगे। परिवार के नौजवान को आपका संरक्षण मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-लेमन।
कर्क (CANCER)
(जून 22-जुलाई22)
लोन की रकम चुकाने की उम्मीद है। रियल स्टेट में काम करने वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। पेंडिंग इंक्रिमेंट समय से नहीं मिल पाने की वजह से तनाव रहेगा। यदि किसी परियोजना में जगह बनाना चाहते हैं तो अपने बॉस को प्रभावित करने की जरुरत है।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-लेवेन्डर।
सिंह (LEO)
(जुलाई 23-अगस्त 23)
खरीद बिक्री के व्यापार में लगे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। काम से ब्रेक मिलने के संकेत हैं। किसी समारोह में करीबी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के बच्चों के साथ रोमांचक पल बिता सकते हैं। पै्रमी से सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-गहरा लाल।
कन्या (VIRGO)
(अगस्त 24-सितंबर 23)
पढ़ाई कर रहे बच्चे बड़ों से गाईडेंस की अपेक्षा रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बजट का पालन कर पैसे की समस्या से निपटने का प्रयास करेंगे। नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। अपेक्षित यात्रा सफल होती नजर आ सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-क्रीम।
तुला (LIBRA)
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग कंशट्रक्शन के काम से असंतुष्ट होंगे। अच्छी नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है। शादी योग्य जोड़ों के लिए परफेक्ट जोड़ीदार की तलास पूरी हो सकती है। अच्छे स्वास्थ के लिए खान पान का परहेज रखना जरुरी होगा।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-हल्का नीला।
वृश्चिक (SCORPIO)
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
किसी परियोजना को पूरा करने के लिए आपको अपनी गति बढ़ाने की जरुरत है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ रोमांचक दिन बिता सकते है। रोमांटिक मिजाज वाले लोगों को अपना नजरिया थोड़ा व्यापक करने की जरुरत है। सेविंग्स के लिए कोई उपाय कर सकते हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-गहरा हरा।
धनु (SAGITTARIUS)
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोग नए क्लाइंट बनाने में सफल रहेंगे। प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदी को किसी खास प्रयास के बिना ही हरा सकते हैं। स्टॉक का काम करने वाले लोगों के नुकसान उठाना पड़ सकता है। समारोह के आयोजन के लिए फंड की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-गुलाबी।
मकर (CAPRICORN)
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
परिवार में एकजूटता बनाए रखने में सफल रहेंगे। बिजनेस डील साइन कर सकते हैं। अपेक्षित आमदनी जल्द ही मिल जाने की संभावना है। गहनों की खरीददारी कर सकते हैं। बिमारी से निपटने के लिए कठिन प्रयास किए जा सकते है। प्रेमी के साथ लंबी यात्रा पर जाऐंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-हल्का भूरा।
कुम्भ (AQUARIUS)
(जनवरी 22-फरवरी 19)
किसी भी कार्य का परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद है। पार्टनर पेशेवर स्तर पर आपका मददगार साबित होगा। गृहणियां घरेलू स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहेंगी। खर्च के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-बैंगनी।
मीन (PISCES)
(फरवरी20-मार्च 20)
कामकाजी महिलाएं काम और घर के बीच सामंजस्य बिठाने में कठिनाई महसूस कर सकती हैं। घर से काम करने वाले लोगों के सामने कई तरह की समस्या आ सकती है। रोमांटिक स्तर पर ज्यादा समय नहीं दे पाने के कारण प्रेमी से टकराव हो सकता है। छात्रों के लिए सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरुरी है।
शुभ अंक-6,
शुभ रंग-सी ग्रीन।