अलवर में दस लाख रुपए के सामान की लूट

Summary :

NULL

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज शाम को बदमाशों ने हथियारों की नोक पर एक ज्वेलर्स से करीब दस लाख रुपए लूट लेने का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार तीन नकाबपोश बदमाशों ने क्षेत्र के गणपति माल स्थित अंशुल ज्वेलर्स के घुस आये और फायरिंग कर करीब दस लाख रुपये का सामान लूट कर भाग निकले। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है।

 घटना के बाद भिवाड़ में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई जिससे बदमाशों का पता लगाने का प्रयास शुरु कर दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

Desk Team