मेष (ARIES) : विद्यार्थी वर्ग पुरस्कृत हो सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा रूके हुए कार्य पूर्ण होंगें। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।
वृष (TAURUS) :दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुत्ररत्न की प्राप्ति होगी। मित्र या दोस्तों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। मनोकामना पूरी होगी।
मिथुन (GEMINI) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च-पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय लाभदायक है। घरेलू समस्या बनी रह सकती है। धन खर्च से मानसिक कष्ट होगा। यात्रा से हानि होंगी।
कर्क (CANCER) : मन में किसी नए कार्य की योजना बनेगी। राजनेता से अनबन हो सकती है। दुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दूर-दराज की यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। घर में कोई शुभ कार्य होगा।
सिंह (LEO) : वर-कन्या शादी के बन्धन में बन्ध सकते हैं। भाई का रिश्ता पक्का हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहें। शिव के मन्दिर में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता बनी रहेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : कारोबार के क्षेत्र में वद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। अचानक पिताजी की तबियत बिगड़ सकती है। वाहनादि चलाते समय सतर्कता बरतें, क्योंकि चोट लगने के योग है। खर्च और आमदनी बराबर रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। कोर्ट-कचहरी से सुखद समाचार मिल सकता है। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


Download Android App
Download iOS App



