
शादी के समारोह में बुलाए जाने की संभावना है ,आप इस मनोरंजक कार्यक्रम में जाना छोड़ नहीं सकते ।किसी से मिली हुई सलाह कठिन समय में आपके लिए कारगर साबित होगा । पेशेवर स्तर पर अपने काम पर पैनी नजर रखें कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है । पैसे को लेकर किसी से भी कोई वादा करने से बचना हितकर होगा । किसी बुरी आदत से छुटकारा पाने में सफल रहने की संभावना है ।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी

पेशेवर या पढाइ के स्तर पर बुरा फंसने के संकेत हैं । नए जोड़े के लिए उत्साहित करने वाला समय रहने की संभावना है । आर्थिक स्तर पर स्थिरता हासिल कर राहत महसूस करेंगे । समाजिक स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहने की संभावना है । कोई आपके जीवन में दस्तक देने वाला है , प्रेम में सफलता मिलने की संभावना है ।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है । आज कार्यस्थल पर बिना मांगे कोई सलाह या विचार देने से बचें । खुदरा विक्रेता अपनी बिक्री को लेकर चिंतित रह सकते हैं । बचत को लेकर दृढ रहें , कठिन समय में सहारा साबित होगा । किसी से किया हुआ वादा निभाने के कारण आपकी सराहना संभव है । परिवारिक स्तर पर नई शुरुआत होने की संभावना है ।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ब्लूइश ग्रीन

पेशेवर स्तर पर आपके काम को अहमियत मिलने की संभावना है । पढाई के मामले में आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है । परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मिलने के कारण आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे । समाजिक स्तर पर अच्छे संबंध बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं । खर्च को लेकर सावधान रहने की जरुरत है ।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी

नेटवर्किंग से आपके करियर में फायदेमंद साबित होने वाला है,इसलिए अपना समाजिक दायरा और बढाने का प्रयास कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर समय आपकी ताकत को साबित कर सकता है , आपकी मांग बढने की संभावना है ।प्रॉपर्टी का कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा । व्यापार में साझेदारी की तरफ बढाया गया कदम सही निर्णय हो सकता है ।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सी ग्रीन

आज घर में किसी खास मेहमान का आगमन होने वाला है इस लिए गृहणियों को व्यस्त रहने के संभावना है । जीवनशैली में परिवर्तन लाकर उर्जावान और फिट महसूस कर सकते हैं । किसी का मार्गदर्शन और आपके करियर के हर मुकाम पर मददगार साबित होगा। अच्छी आमदनी रहने के कारण रहन सहन में परिवर्तन संभव है । पढाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन रहने के कारण आपके लिए सफलता के कई द्वार खुल सकते हैं ।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी

टीम के साथ अच्छा कोऑर्डिनेशन रहने के कारण किसी परियोजना में सफल रहने की संभावना है । पढाई के मामले में अपने प्रदर्शन से उत्साहित रहने की उम्मीद है । वित्तीय स्तर पर स्थिरता लाने के लिए आपको कठिन प्रयास करने की जरुरत है । अपने परिवार के साथ किसी रोमांचक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं ।जिस बात से आप बचते आ रहे थे आज उसी से सामना करना पड़ सकता है ।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी

आप अपने सपनों को पूरा करने के ले घर वालों को मनाने में सफल रहेंगे । पढाईया पेशे के स्तर पर किसी का अंधा अनुसरण करना आपके लिए सही नहीं होगा । मकान या जमीन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है , भाग्य आपके पक्ष में है। आप में से कुछ लोगों को कमिशन के किसी काम में भी नैतिकता दिखानी पड़ सकती है ।किसी के साथ प्यार के बंधन में बंध सकते हैं
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मेटालिक ब्लू

रिटेल का काम करने वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है। पेशेवर स्तर पर अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने के लिए प्रयास कर सकते हैं । पहले के निवेश से आर्थिक मजबूती आने की संभावना है । समाजिक स्तर पर किसी के प्रति उदार भाव रखने के कारण आप सम्मान पा सकते हैं । सही जीवनशैली अपनाने के कारण आप फिट रहेंगे ।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

किसी के तरफ स्वतः आकर्षण महसूस कर सकते हैं ,प्रेम की शुरुआत संभव है । अनायास कहीं से मदद मिल जाने से आपको बङी राहत मिलेगी । आपको किसी महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा बनाए जाने के संकेत हैं ,अपनी तरफ से भी कठिन मेहनत कर सकते हैं । किसी सौदे से होने वाला मोटा कमिशन हाथ से फिसल सकता है ,होशियार रहें । पढाई में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन मेहनत किए जाने के संकेत हैं ।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल

यदि आप किसी के लिए योग्य जोड़ीदार ढूंढ रहे हैं तो आजका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है ।आपके दिल में बसी चाहत पूरी होने की संभावना है , प्रेम में सफलता मिलेगी ।समाजिक स्तर पर आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी अच्छी छवि बनने की उम्मीद है । किसी निवेश को लेकर द्वंद की स्थिति बनी रहेगी । एक समारोह की तैयारी में लगभग आज का पूरा दिन खर्च हो जाने की संभावना है । किसी करीबी के प्रति इर्ष्या महसूस कर सकते हैं
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू

प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांधने की योजना बना सकते हैं । व्यापारिक स्तर पर कुछ अच्छा अवसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है । सेहत में सुधार होने की संभावना है । किसी परियोजना को पटरी पर लाने के लिए काम को सही प्रकार से प्रबंधित करना होगा । गृहणियां परिवार में कुछ साकारत्मक माहौल बनाने के लिए किसी बदलाव पर विचार कर सकती हैं। कानाफूसी जैसी हरकतों में पङने से बचना हितकर होगा ।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का ब्लू


Download Android App
Download iOS App



