मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे।
क्या करें – गाय को गुड़ खिलाएं।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) सफलता और गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है। जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।
क्या करें – चिंटियों को दाना दें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे।
क्या करें – लाल फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) जीविका कार्य में कई तरह की की समस्याएं उत्पन्न होने के बावजूद आगे समय आपके पक्ष का है। आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना है।
क्या करें – माता के मन्दिर में जाएं।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) पीछे जो निवेश किये हैं उनमें आज कोई नुकसान हो सकता है। कोई कार्य अचानक आपके विरोध में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। पारिवारिक तनाव की आशंका रहेगी। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी।
क्या करें – अफ्रीकन माणिक धारण करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रकार से आप अपना काम निकाल सकेंगे। कार्य में दृढता की कमी के कारण असमंजस्य की स्थिति बन सकती है।
क्या करें – किन्ही दो धातुओं की मिक्स रिंग पहने।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार। व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे।
क्या करें – शुक्रवार को संतोषी माता के मंदिर में जाएं।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) वातावरण दुषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं। चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है।
क्या करें – ताम्र धारण करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के बावजूद समाज में पर्याप्त सम्मान की प्राप्ति नहीं होगी। दूषित वातावरण से स्वयं को आहत पायेंगे। गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें – स्वर्ण धातु का छोटा पीस पॉकेट में रखें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारां की प्राप्ति। और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा।
क्या करें – किन्नर को सिक्के दान करें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। हालांकि राशिपति के बलहीन होने से कुछ हद तक कार्यों में विलम्ब की आशंका भी दिखाई देती है। कुछ हद तक अच्छा दिन है। अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती हैं।
क्या करें – नम्बर आठ का बल दें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) लोगों को सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा। व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है। वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी।
क्या करें – सुनहरा पत्थर पूजा स्थान पर रखें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521


Download Android App
Download iOS App















