Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Silent Baraat को देख हैरान हुए लोग, Headphones लगाकर नाचते नजर आए बाराती

Summary :

Silent Baarat Viral Video : शादी में जिस चीज पर सबकी नजर होती है, वह है बारात। जब ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकलती है तो दूसरे घरों के लोग भी देखने के लिए अपनी छतों पर आ जाते हैं। बारात (Silent Baarat Viral Video) चाहे किसी भी तरह की क्यों ना हो लेकिन उसमें आमतौर पर नाच-गाना, तेज डीजे पर बजने वाले गाने, पटाखे और म्यूजिक तो कॉमन ही होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बारात देखी है जो एक दम साइलेंट हो? यहां देखें साइलेंट बारात का वायरल वीडियो   View this post on Instagram   A post…

Silent Baarat Viral Video

Silent Baarat Viral Video : शादी में जिस चीज पर सबकी नजर होती है, वह है बारात। जब ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकलती है तो दूसरे घरों के लोग भी देखने के लिए अपनी छतों पर आ जाते हैं। बारात (Silent Baarat Viral Video) चाहे किसी भी तरह की क्यों ना हो लेकिन उसमें आमतौर पर नाच-गाना, तेज डीजे पर बजने वाले गाने, पटाखे और म्यूजिक तो कॉमन ही होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बारात देखी है जो एक दम साइलेंट हो?

यहां देखें साइलेंट बारात का वायरल वीडियो

Courtesy : वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @shefooodie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

एक वीडियो है जिसे इंटरनेट पर बहुत सारे लोग देख रहे हैं और जो कि लगातार वायरल (Silent Baarat Viral Video) हो रहा हैं। वीडियो में आपको शादी की बारात में सभी मेहमान हेडफोन लगाकर सड़क पर चलते हुए दिखाई देंगे। ये साइलेंट बाराती देखने में तो बाकी शादियों के बारातियों की तरह मौज-मस्ती करते और एन्जॉय लेते हुए दिखाई देंगे। ऐसा लगता है जैसे आप किसी फिल्मी सीन को देख रहे हैं। दिन में सड़कों पर जब ये बारात निकली तो लोग उत्सुक (Silent Baarat Viral Video) थे और यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर ये सब क्या है। लड़के वालों ने इसे साइलेंट बारात बताया। इस साइलेंट बारात के पीछे ऐसा कारण है कि जिसे सुनकर आप भी सिर्फ बारातियों की तारीफ करेंगे और समझ पाएंगे कि आखिर ऐसा क्यों हैं?

आखिर क्या है साइलेंट बारात निकालने के पीछे कारण?

Silent Baarat Viral Video
Silent Baarat Viral Video

आपको बता दें कि शादी की बारात जहां से निकल रही थी वहां एक कैंसर हॉस्पिटल ((Silent Baarat Viral Video) था और ऐसे में बाराती नहीं चाहते थे कि मरीज़ों को किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी हो। इसी प्रॉब्लम के सॉलूशन के रूप में बारातियों नेसाइलेंट बारात निकालने का फैसला लिया। ये सब किसी फिल्मी सीन से कम नहीं हैं जिसमें रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में आपने देखा होगा कि एक गाने में दोनों के साथ बाकी लोग भी कल्ब में हेडफोन लगाकर डांस करते हुए दिखाई देते हैं। इसी फैसले पर लोगों ने सहमति जताई और बारात कुछ इस तरह ले जाने का फैसला किया। इंस्टाग्राम (Silent Baarat Viral Video) पर ये वीडियो @shefooodie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं और लोग इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। आपको ये साइलेंट बारात का आईडिया कैसा लगा और आपकी इसके बारें में क्या राय हैं कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner