आज का राशिफल (12 मार्च 2024)

Summary :

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) बेहतर होगा कि आज अधिक जोखिम नहीं लें। यही आपके लिए ठीक है। शान्तचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें। अधिक प्राप्ति की आशा नहीं करें। परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिल सकती है। क्या करें – श्रीहनुमानजी को चैला चढ़ाएं। वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जो काम जरूरी हो उसका सुबह से ही प्रयास करें। आज समय आपके पक्ष का है इसलिए परिश्रम करेंगे उसी तुलना में उसका लाभ भी मिल…

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
बेहतर होगा कि आज अधिक जोखिम नहीं लें। यही आपके लिए ठीक है। शान्तचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें। अधिक प्राप्ति की आशा नहीं करें। परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिल सकती है।
क्या करें – श्रीहनुमानजी को चैला चढ़ाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जो काम जरूरी हो उसका सुबह से ही प्रयास करें। आज समय आपके पक्ष का है इसलिए परिश्रम करेंगे उसी तुलना में उसका लाभ भी मिल जायेगा। पूर्व की अपेक्षा आज कुछ राहत का अनुभव होगा।
क्या करें – बच्चों को चाॅकलेट दें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। जिसके कारण धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। लेकिन सायं तक कोई परेशानी आ सकती है। शुभफलदायक दिन है। किसी नये काम की चर्चा हो सकती है।
क्या करें – घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे।
क्या करें – नम्बर 2 का बार-बार प्रयोग करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है। मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा। लोगों से मेल-मुलाकात में अनावश्यक समय बर्बाद होने की आशंका बनी रहेगी। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो परिणाम बहुत अच्छे नहीं होंगे।
क्या करें – तांबे का एक चैकोर पीस अपनी पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
ग्रहों की चाल से ऐसा अनुभव होता है कि दोपहर बाद से अचानक समय आपके पक्ष का हो सकेगा। महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें तो जीत में रहेंगे। हालांकि धन आने के योग बन रहे हैं लेकिन ऐसा शाम तक संभव होगा।
क्या करें – पित्तरों को जल दें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)

चंता मत करें समय बहुत ज्यादा खराब नहीं है। केवल परिश्रम की जरूरत दिखाई देती है। क्योंकि कई दिनों से लटक रहे काम आज पूर्ण हो सकते हैं। अतः अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है।
क्या करें – चमेली के इत्र का प्रयोग करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
आपको लगता है कि यह काम बिगड़ सकता है उसके भी सफल होने की संभावना है। आज का दिन आपके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके। परिजनों का सहयोग मिल सकता है।
क्या करें – प्रातः किसी मंदिर मं झाड़ू का दान करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आपके परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर सुबह से ही चिंता की बात आ सकती है। चाहते हुए भी आपका व्यय बढ जाने की आशंका बनी है। चैतरफा मौहाल खराब हो सकता है। स्वयं के लिए भी चोट-मोच का भय बना रह सकता है।
क्या करें – दूसरों की सलाह से काम करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो ही आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। उतावलेपन से बचने का प्रयास करें। केवल परिश्रम पर ही भरोसा आपको सफलता दिला सकता है।
क्या करें – केलों का दान करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
वर्तमान में जो कुछ चल रहा है वही आपको आगे बेहतर परिणाम देगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। खर्च की अधिकता रह सकती है।
क्या करें – हमेशा क्रीम कलर के कपड़े पहने।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
किसी नये बिजनेस पर चर्चा होगी। यदि कोई बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना भी बन सकती है। लेकिन उतावलेपन से बचने का प्रयास करें। आलस्य का त्याग करें। उज्ज्वल भविष्य आपकी प्रतिक्षा कर रहा है।
क्या करें – शनि मंदिर जाएं।
Astrologer Satyansrayan Jangid
WhatsApp – 6375962521

Astrologer Satyanarayan Jangid