
21 मार्च से 20 अप्रैल
किसी ट्रिप को सफल बनाने के लिए अच्छी तैयारी के साथ जाने की जरूरत है। सही किरायेदार ढूंढऩे के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शादीयोग्य लोगों के लिए जोड़ीदार ढूंढऩे का काम जोर पकडऩे वाला है। आज किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहेंगे। प्रेमी की नजर में अच्छी छवि बनाएंगे। किसी से शर्त लगाते समय सावधान रहें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-फिरोजा।

21 अप्रैल से 20 मई
पेशेवर स्तर पर आपको सहकर्मियों से अच्छी सलाह मिलेगी। ट्रेनिंग में वॉलंटियर की भूमिका निभा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। बारगेनिंग करने में सक्षम होंगे। कोई आपके प्रति बहुत ज्यादा भरोसा जताने वाला है। नए दोस्त बनाए जाने की संभावना है।
शुभ अंक-5,
शुभ रंग-हल्का हरा।

21 मई से 21 जून
पेशेवर स्तर पर अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा। किसी परियोजना को लेकर आपकी सलाह को नजरअंदाज किया जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से मिलने के लिए की गई लंबी यात्रा थका देने वाली साबित होगी।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-हरा।

22 जून से 23 जुलाई
फिजूलखर्ची रोकने के लिए प्रयास किए जाने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर क्लाइंट आपकी कुछ मुश्किलों का हल निकालने में कारगर रहेगा। कार्यस्थल पर एक अच्छी टीम की कमी महसूस करेंगे। नकारात्मक कमेंट्स मिलने के कारण आप मायूस हो सकते हैं। किसी की सलाह से कानूनी मामले में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-हल्का भूरा।

24 जुलाई से 22 अगस्त
सामाजिक स्तर पर आपका रुतवा बढऩे वाला है। कुछ लोग आज प्यार के मामले में भाग्यशाली साबित होंगे। पेशेवर स्तर पर अग्रणी की भूमिका निभा सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों की जिंदगी सुकून के साथ गुजरेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से आजका दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-केसरिया।

23 अगस्त से 22 सितंबर
वर्तमान नौकरी असंतुष्टï लोगों को मनपसंद जॉब मिलेगी। अधिक आमदनी के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। शैक्षणिक स्तर पर अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्तर पर नियुक्त लोगों के अधिकार में वृद्धि की होगी। घर के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किए जाने के संकेत हैं। नियमित व्यायाम से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-परपल।

23 सितंबर से 23 अक्तूबर
पेशेवर स्तर पर अपने प्रदर्शन की बदौलत रुतवा बना सकते हैं। आज किसी के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन ला सकते हैं। पेशेवर स्तर पर जिस मदद की आपको जरूरत वो पूरी होगी। प्यार और जुनून के कारण मन अस्थिर रहेगा। कुछ लोग शैक्षणिक स्तर पर अच्छा सुधार ला सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहें।
शुभ अंक-11,
शुभ रंग-सिल्वर।

24 अक्तूबर से 21 नवंबर
पेशेवर स्तर पर आज कोई भी निर्णय लेने से बचें गलती होने की संभावना है। किसी जटिल परिस्थति में आप खुद को सक्षम साबित करने में सफल रहेंगे। कुछ लोग सामाजिक स्तर पर विशेष स्थान मिलने का मजा लेंगे। आर्थिक स्तर पर मजबूती के संकेत हैं। नए व्यायाम अपनाने का फायदा आपको नजर आने लगेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-लैवेन्डर।

22 नवंबर से 21 दिसंबर
सामाजिक स्तर पर किसी को नजरअंदाज करने का प्रयास करेंगे। किसी के साथ उलझने से बचें। बॉस के गुस्से से बचने के लिए अपना काम जल्द पूरा करें। आर्थिक स्तर पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपनी बुरी लत पर काबू पाने का भरपूर प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं को व्यायाम के सहारे दूर कर सकते हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-सफेद।

21 दिसंबर से 19 जनवरी
पेशेवर या शैक्षणिक स्तर पर आपको महत्वपूर्ण स्थान हासिल होने के संकेत हैं। ऑफिस में आप कुछ अलग काम कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में कोई आप को चुनौती देने के मूड में है। कोई लुभावना सौदा आपके समक्ष आ सकता है। परिवार में किसी समारोह के आयोजन की वजह से उत्साहित रहेंगे। प्रेमी का मूड बिगडऩे की संभावना है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-इलेक्ट्रिक ग्रे।

20 जनवरी से 18 फरवरी
जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। पेशेवर स्तर पर आपको कोई महत्वपूर्ण परियोजना सौंपे जाने की संभावना है। कुछ है जिसमें आपने अपनी क्षमता के अनुकूल मेहनत नहीं की है। जीवनसाथी के साथ संबंध में कुछ परेशानी आने की संभावना है। परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ वक्त बिता सकते हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-क्रीम।

9 फरवरी से 20 मार्च
व्यस्त दिनचर्या में से अवकाश लेकर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पेशेवर स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। किसी के साथ प्रेम संबंध में डूबने की संभावना है। घरेलू स्तर पर कुछ समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-गहरा पीला।


Download Android App
Download iOS App



