अगर आप इन दिनों कार खरीदना चाहते है तो बजट की नो टेंशन । टाटा की कोई सी भी कार एक रुपए में घर लेकर आ सकते हैं। ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा ने अपने ग्राहकों के लिए कारों पर साल का सबसे बड़ा ऑफर पेश किया है। इस शानदार ऑफर के तहत केवल एक रुपए में आप फोर व्हीलर के मालिक बन सकते हैं। कंपनी ने 1 रुपए में इंश्योरेंस का ऑफर पेश किया है। यह ऑफर सीमित समय के लिए हैं। ग्राहक 25 नवंबर तक ही इसका फायदा ले सकते हैं।
इन कारों पर लागू है ऑफर-
कंपनी इस साल लॉन्च हुई नई कारों पर यह ऑफर दे रही है। इनमें हैक्सा, टिगोर और पिछले साल मार्केट में उतारी गई टियागो कार लागू होगा। इसके अलावा जेस्ट और सफारी स्टॉर्म कार पर भी यह ऑफर दिया जाएगा। कंपनी कार की एक्सशोरूम कीमत पर 1 रुपए डाउन पेमेंट का ऑफर दे रही है।
डिस्काउंट ऑफर का भी उठाएं फायदा-
इन ऑफर्स के साथ ही टाटा मोटर्स अपनी चुनिंदा मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दे रही है। जानकारी के मुताबिक टाटा की एसयूवी हैक्सा पर 75,000 रुपए का डिस्काउंट, टिगोर पर 25,000 रुपए, जेस्ट पर 57,500 रुपए का और स्टॉर्म पर 72500 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। टियागो पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इन ऑफर में कैश के साथ 1 रुपए में इंश्योरेंस और एक्सचेंज बोनस शामिल है।
पिछले माह में टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री में 2.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। जिसमें लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। पिछले महीने कुल 1,03,761 वाहनों की बिक्री हुई जो कि साल 2016 के अक्चूबर से अधिक है।


Download Android App
Download iOS App



