आज का राशिफल (22 मार्च 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (22 मार्च 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
बिजनेस की दृष्टिकोण से समय ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि समय पर निर्णय नहीं लेने से समस्या हो सकती है। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा।
क्या करें – किन्नरों को सिक्कों का दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
दाम्पत्य जीवन में मधुरता और व्यवसायिक संपर्क बने रहेंगे। यात्रा ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यरत महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
क्या करें – शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
सोचे गये कार्यों में प्रगति दिखाई देती है। आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है।
क्या करें – किसी देवी के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
खर्च की अधिकता से चिंता रहेगी। दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। मान हानि की आशंका बन सकती है। ऑफिस में आपको अनसुना किया जायेगा। मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा।
क्या करें – चांदी को एक गोलाकर टुकड़ा पॉकेट में रखें।
%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
लोगों की सलाह को महत्त्व दें। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। इसलिए यह मत सोचे कि आज काम होगा नहीं बल्कि अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो बहुत संभव है कि सफलता मिल जाए।
क्या करें – घर या ऑफिस के पूर्वी हिस्से को हमेशा साफ रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
व्यापार में सफलता का योग है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी।
क्या करें – स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के लिए महिलाओं का सम्मान करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा। पर्यटन पर जा सकते हैं। परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है।
क्या करें – प्रातः उठते ही भूमि नमस्कार को अपनी आदत में शुमार करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
स्वास्थ्य के प्रति सावचेत बने रहें। क्योंकि आज आप थका हुआ अनुभव करेंगे। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बहुत कम दिखाई देती है।
क्या करें – लाल मूंगे की रिंग अनामिका में पहनें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का अहसास हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। बुजुर्गों को आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करें।
क्या करें – सफेद फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
हालांकि आलस्य के कारण कुछ कामों में बाधा दिखाई देती है। अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। किसी की ना चाहते हुए भी सहायता करनी पड़ सकती है।
क्या करें – अनार के फलों का दान करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
गोचर ग्रह ठीक है। यदि जन्म कुंडली के दशा-अन्तर्दशा भी शुभ है तो किसी नये काम की योजना पर काम हो सकता है। यात्रा ठीक रहेगी। वर्तमान में समय आपके पक्ष का है अतः आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करें।
क्या करें – नीली को को मध्यमा अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
आलस्य से आप को ही नुकसान होने की आशंका रहेगी। जो चाह रहें हैं उसकी प्राप्ति में अभी विलम्ब हो सकता है। वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा। सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं।
क्या करें – प्रातः उठते ही दोनों हथेलियों को रगड़ कर चेहरे पर लगाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।