मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत में सुधार होगा। किसी स्कीम में निवेश करने से धन का नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर को मना सकते हैं। जीवनसाथी कहीं घूमने जाने का दबाव बना सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- हल्का नीला।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह की गलती करने से बचें। घर के लिए किसी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। आज के दिन यात्रा करने से बचें। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत को लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी को उधार दिया गया पैसा वापिस मिलेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी झगड़े को लेकर तनाव महसूस करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेमन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को तय सीमा में पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त के घूमने जाना निराश कर सकता है। परिवार के लोगों को अपने विचारों से सहमत करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- इंडिगो।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) वजन निंयत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करें। फिजूल खर्च कम करने की कोशिश करें। नए व्यापार से लाभ होगा। घर का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। पढ़ाई पर ध्यान लगाने की कोशिश करें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- नारंगी।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर ध्यान दें। किसी को उधार दिया गया पैसा वापिस मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य को करियर के लिए समझाएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का भूरा
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य की भावनाओं को सुनें। प्रॉप्रर्टी के कारण किसी करीबी से झगड़ा हो सकता है। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर दोबारा सोचें। कार्यक्षेत्र पर सभी के सहयोग से कोई काम तय सीमा में कर पाएंगे। घर की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। घर या प्लॉट की खरीददारी में भाग्य का साथ मिलेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 3, शुभ रंग- केसरिया।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) अपने प्रयासों के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर बिना किसी दिशा के काम करना मुश्किल होगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की डील करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- डार्क ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) आलस्य का त्याग कर सेहत की तरफ ध्यान देंगे। फिजूल खर्च कम करने की कोशिश करेंगे। किसी प्रतिद्वंदी से हाथ मिला सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) किसी बीमारी में घरेलू उपचार काफी काम आएगा। किसी चीज में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। परिवार में चल रहा असमंजस का माहौल खत्म होगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का लाल।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को दोबारा करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। पढ़ाई में कोई आपको परेशान कर सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- इंडिगो।


Download Android App
Download iOS App



