आज का राशिफल (21 अप्रैल) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (21 अप्रैल)

NULL

ariesमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

आप में से कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिलने वाला है। समाजिक स्तर पर छवि बनाने का प्रयास कर सकते हैं। कई सारे अन्य श्रोतों से आमदनी होने की संभावना है। किसी के सेवा सत्कार का लुत्फ उठाए जाने की उम्मीद है। प्रेम प्रसंग खुल जाने की संभावना है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद।

 

taurusवृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

नया माहौल मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कमिटमेंट और हार्ड वर्क की बदौलत आप अपना प्रोफेशन लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। पढ़ाई के स्तर पर पूरा किया गया प्रोजेक्ट बहुत सराहनीय रहने वाला है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

 

geminiमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

नए रिलेशनशिप के प्रति सामंजस्य और समझदारी बनी रहेगी। प्रोफेशनल स्तर पर अपनी अहमियत बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे। पढ़ाई के मामले में पेंडिंग पड़े काम को समय रहते पूरा कर लेने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक-2, शुभ रंग- आसमानी।

 

cancerकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसे आपने पहले कभी नहीं निभाया है। किसी विषय का लॉजिकल हल मिल जाने से आप उत्साहित महसूस करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर स्पेशल ट्रिटमेंट मिलने की उम्मीद है। आपकी कद्र करने वाले लोग मिलेंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पेरॉट ग्रीन।

 

leoसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

प्रोफेशनल स्तर पर कोई बदलाव करने के लिए बहुत ही अनुकूल समय है, अपने अनुभव का लाभ ले सकते हैं। पढ़ाई के स्तर पर किसी से मिला सपोर्ट बेहद फायदेमंद साबित होगा। किसी प्रोजेक्ट के लिए अब फंड का इंतजाम हो जाने की संभावना है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गहरा लाल।

 

virgoकन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

अपने धुन में आगे बढ़ते रहेंगे। बिजनेस स्लो रहने से आमदनी प्रभावित होने की संभावना है। पढ़ाई के क्षेत्र में निर्णय रखना सफलता की कूंजी साबित होगी। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या अब दूर हो जाने की संभावना है। पढऩे वाले की तरफ आकर्षित होंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- भूरा।

 

libraतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

किसी की छोटी सी झलक आपको प्रभावित कर सकती है। सेहत के प्रति सजग रहने की वजह से आप अच्छी सेहत का मजा ले सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आप में से कुछ लोग परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पिंक।

 

scorpioवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

यदि आपके सामने कोई मौका आ रहा है तो उसका फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। करियर के क्षेत्र में थोड़े ठहराव के बाद अच्छा बाउन्स मिलने की संभावना है। प्रोफेशनल स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। बचत पर जोर रहने वाला है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- आसमानी।

 

Sagittariusधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

अपने आप को बिजी रखने के लिए पिछले पेंडिंग काम को निपटा सकते हैं। निवेश को लेकर किसी से मिली सलाह को अपने तरफ से पूरा पड़ताल करने के बाद ही अमल करें। परिवार के लोग जरूरत के समय एक दूसरे के साथ खड़े नजर आएंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे।

 

capricornमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

अपने लक्ष्य की राह में दूसरों को भी साथ पाएंगे। प्रोफेशनल स्तर पर अपने अनुकूल काम करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी खास विषय के ऊपर फोकस बनाने करा प्रयास करेंगे। परिवार के किसी बच्चों को लेकर गाइडेंस की कमी नजर आएगी। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- गहरा लाल।

 

Aquariusकुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

आज किसी खास इंसान के साथ वक्त बिताने का सपना पूरा हो सकता है। लव और रोमांस से आपके जीवन में बदलाव आने की संभावना है। प्रोफेशनल स्तर पर किसी लांग टर्म प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। कुछ लोग दोस्तों के साथ लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला।

 

Piscesमीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

नए वेंचर को स्थापित करने से पहले बहुत कुछ करने की जरूरत है। एक महत्वपूर्ण काम के मामले में आपके ऊपर भरोसा दिखाए जाने की उम्मीद है। लव लाइफ को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवन से सुखद दिनों का आनंद ले सकते हैं। कुछ लोगों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।