आज का राशिफल (10 जनवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (10 जनवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 1

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यात्रा ठीक रहेगी। धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें – दक्षिण दिशा में गूेहं के दाने फेंके।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 1

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) मांगने के बावजूद सहायता मिलने की संभावना बहुत कम है। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उसे स्थगित रखना चाहिए। चन्द्रमा आपके अनुकूल नहीं है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है।
क्या करें – गले में शुक्र का यंत्र धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 1

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) इधर-उधर भटकने से बचने की कोशिश करें तो लाभ होगा। चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यां में गति प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें – साबुत मूंग दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 1

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) सरल से दिखाई देने वाले काम में भी आपको जोर लगाना पडे़गा। इसके बावजूद भी पूरी आशंका है कि वह काम न हो। स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। परिश्रम की अधिकता के बापजूद परिणाम अनुकूल रहेंगे।
क्या करें – पक्षियों का दाना दें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 1

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) हालांकि आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है।
क्या करें – राशि रत्न धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 1

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा। खर्च की अधिकता परेशान करेगी।
क्या करें – 16 वर्ष की उम्र तक बच्चों को चॉकलेट दें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 1

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें – सफेद रूमाल रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 1

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।
क्या करें – लाल धागे में कौड़ियां धारण करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 1

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) चौथा चन्द्रमा परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नवांश में में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त अनुकूल है।
क्या करें – खान-पान में सावधानी रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 1

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) चिंता और संकटों से निकल जाने की कोई संभावना अभी दिखाई नहीं देती है। समय के साथ ही लोग आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो विशेष लाभ नहीं होगा।
क्या करें – बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 1

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे।
क्या करें – शनि मंदिर में जाएं।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं, जो आगे लाभ देगा।
क्या करें – वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।