मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। सेहत में सुधार का उम्मीद है। कार्यक्षेत्र पर आपको मेहनत के सफ ल परिणाम मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के लेनदेन करते समय पुराने तरीकों को ना अपनाएं। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-मजेंटा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमताएं बढ़ाने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों के साथ खुशी महसूस करेंगे। यात्रा कर रहे लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। तनाव से मुक्ति के लिए गर्म पानी से स्नान करें। शुभ अंक-1, शुभ रंग-पीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) किसी चीज में निवेश करने से लाभ होगा। स्वस्थ आदतें आपको शांत रखने में मदद करेगी। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार के बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत हो सकते हैं। यात्रा के व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। शुभ अंक-6, शुभ रंग-क्रीम।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। सेहत में सुधार के संकेत हैं। नियमित व्यायाम करने से स्वास्थ्य लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी मालिकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का हरा।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) किसी पुराने बिल या लोन का पता लग सकता है। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र पर सामांजस्य बिठाकर चलने की कोशिश करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्रा के दौरान लाभ और सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर शांति के साथ दिन बितेगा। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी खाली पड़ी प्रॉप्रर्टी के लिए किराएदार मिल सकते हैं। मानसिक तनाव कम करने के लिए वॉक पर जाएं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-सफेद।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से पहचान बनाने में कामियाब होंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। घर की खोज कर रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। शुभ अंक-4, शुभ रंग-डार्क स्लेट ग्रे।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी चीज में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। घुटने और गर्दन के दर्द में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताना यादगार अनुभव साबित होगा। किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का हरा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) अच्छी आय के चलते निवेश में प्लान करने की सोच सकते हैं। सेहत में सुधार के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी मेहनत से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी खरीदने की खरीददारी के लिए दिन शुभ है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-पर्पल।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) अच्छी बचत के चलते चीजों की प्लानिंग पहले ही कर लेंगे। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। करियर में तरक्की के योग हैं। परिवार के लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई डील करने से बचें। पढ़ाई में कोई नई चीज शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-1, शुभ रंग-केसरिया।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। अपने खानपान की आदत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। प्रॉप्रर्टी मालिकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन लंबी यात्रा करने से बचें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। शुभ अंक-22, शुभ रंग-आसमानी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।किसी बीमारी में सुधार होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजें सामान्य रहेंगी। परिवार का प्यार और सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरी काम के चलते किसी यात्रा पर जाना रद्द हो सकता है। प्रॉप्रर्टी संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-गाढ़ा आसमानी।


Download Android App
Download iOS App



