मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी घर का मालिकाना हक मिल सकता है। आपमें से कुछ लोग काम से ब्रेक लेकर दुनिया घूमने जा सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई मौका मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की सोच सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पर्पल।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी चीज में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर उतार चढ़ाव रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। विदेश में छुट्टियां मनाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) परिवार के साथ दिन बिताने के लिए दिन अच्छा है। प्रकृति के सौंदर्य का मजा लेने की सोच सकते हैं। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं।समाज में नए कांटेक्ट बनाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का नीला।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) किसी चीज में निवेश करने पर धन लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर तरक्की पाने के लिए अपने सीनियर्स को प्रसन्न करें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- ब्राउन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर तरक्की के योग हैं। यूनिफार्म सर्विस से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। एक्टिंग और पब्लिक स्पीकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धन संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझा लेंगे। किसी जगह घूमने जा सकते हैं। फिट रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेवेंडर।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) पढ़ाई में की गई मेहनत नौकरी में काफी काम आएगी। धन कमाने का मौका मिल सकता है। नवविवाहित जोड़ो के लिए दिन अच्छा रहेगा। समाज में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क ग्रे।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर चीजो पर नजर रखें। पढ़ाई को लेकर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। फिजूल खर्च को कम करने में कामयाब होंगे। सेहत को लेकर जागरुक हो सकते हैं। घर का कोई मामला आराम से सुलझाने की जरूरत है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) शैक्षणिक मोर्च पर सभी को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। एक ही चीज पर ध्यान ना दें बल्कि दूसरे विकल्प भी खोजें। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ी डील आपके हाथ आ सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- ब्राउन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) पढ़ाई को लेकर दोस्तों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दूसरी की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी पार्टी या समारोह का आयोजन कर सकते हैं। व्यवसाय शुरू करने से पहले उसे फायदे नुकसान के बारे में जान लें। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पर्पल।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। तकनीक को लेकर जागरूक रहेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नए व्यापार को शुरू करने में धन संबंधित मदद मिल सकती है। स्थान बदलने सेहत में सुधार होगा। आपका साथी आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- नारंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरुरत पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करते रहें। किसी की सलाह मानकर जिम्मेम्म्दारियां लेने के लिए तैयार होंगे। समाज में कोई आपकी तारीफ करेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का लाल।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के लिए किसी लोन को पास कराने के लिए जरूरी कागजात पूरे कर लें। समाज में दूसरों की मदद कर अपनी इमेज स्थापित करने की कोशिश करें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा या रिसर्च की तरफ जा सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद।


Download Android App
Download iOS App



