आज का राशिफल (26 नवंबर)

Summary :

NULL

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

सामाजिक समारोह का मजा लेंगे। जरूरतों का ख्याल रखें। प्रोफेशनल स्तर पर तरक्की होने वाली है। किसी से बेइंतहा प्यार मिलने की उम्मीद है। यदि कोई आपके ऊपर खर्च कर रहा है तो आपको भी ख्याल रखना चाहिए। सेहत को लेकर चिंता नहीं रहेगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- बेबी पिंक ।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

परिवार के किसी बीमार बुजुर्ग की सेहत में सुधार के संकेत हैं। कोई आपके सामने दोस्ती का नाटक कर रहा है लेकिन उसकी भावना गलत हो सकती है। किस समारोह में वोलेंटियर की भूमिका निभा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लेमन।

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

जिस किसी चीज को लेकर आप बेहद जुनूनी हैं उसमें सफलता मिलने का वक्त आ गया है। आप किसी भी कठिन परिस्थिति में अपना रुटिन नहीं छोड़ सकते। किसी मकसद में करीबी लोगों का सहयोग मिलने की उम्मीद है। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है। शुभ  अंक- 11, शुभ रंग- पिंक।

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

प्रोफेशनल स्तर पर आप जिस किसी भी काम को हाथ में लेंगे उसे पूरी लगन के साथ संपन्न करेंगे। परिवार के सदस्य की सलाह आपको किसी मामले को अलग ढंग से सोचने में मदद देगा। सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। लव लाइफ में रोमांच और नयापन लाएंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- केसरिया।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त )

सामाजिक क्षेत्र में मशहूर होना चाहते हैं तो आज का दिन खास हो सकता है। आपको पता है कि कैसे लोगों का अटेंशन हासिल कर लाइम लाइट में आया जा सकता है। जो आपको मन ही मन प्यार कर रहा है वो अप्रोच कर सकता है। घूमने का मौका देगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क ग्रे।

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता जायज है, चिंता दूर होने के संकेत हैं। अपने दिल की बात को दिल में दबाने की कोई वजह नहीं है। आपको सिर्फ वो काम करना चाहिए जिसे लेकर आप कंफर्टेबल महसूस करें। परिवार का कोई सदस्य फिटनेस एक्टिविटी में शामिल होगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फिरोजी।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

इन्सेंटिव या बोनस मिलेगा। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। जो लोग बीमार चल रहे थे उनकी सेहत में तेजी से सुधार के संकेत हैं। परिवार का कोई सदस्या घरेलू स्तर पर जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा कर सकता है। किसी के प्यार में पडऩे के संकेत हैं। शुभ अंक – 1, शुभ रंग- हल्का लाल।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

प्रोफेशनल स्तर पर किसी बात से गुस्सा होने की नौबत आने वाली है। ज्वाइंट परिवार में रहने वाले लोगों के सामने किसी बात को लेकर मामला बिगडऩे की संभावना है। सेहत को लेकर अनिश्चितता और शक सेहत को और बिगाड़ सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सी-ग्रीन।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

प्रोफेशनल और अकेडमिक मामले में बेहतर करने वाले हैं। जिसके साथ आप सहज महसूस नहीं करते उससे प्रेम संबंध में जुडऩा संभव नहीं होगा। जिन लोगों को अपने लिए अच्छे अकोमोडेशन की तलाश थी उनका काम बजट के अंदर हो जाने की उम्मीद है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- परपल।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

पैसे को लेकर चिंता नहीं रहेगी। तनावपूर्ण परिस्थिति में खुद को शांत रखने का भरपूर प्रयास करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर काम की अधिकता ज्यादा समय देने की डिमांड कर सकती है। दोस्तों या कलिग के द्वारा दी गई मदद आपको भविष्य में चुकाना पड़ सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोज।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

प्रोफेशनल स्तर पर अनुकूल स्थिति रहेगी। किसी नए शौक की वजह से किसी सामान की आवश्यकता पडऩे वाली है। किसी और के मामले में दखल देना घरेलू माहौल को खराब कर सकता है। लव लाइफ में और मजबूती आएगी। सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- फिरोजी।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में हद से ज्यादा चुनौती लेने जा रहे हैं। आपका लविंग और केयरिंग नेचर परिवार के सदस्यों को उत्साहित करेगा। वित्तीय स्तर पर सुदृढ़ रहेंगे। कुछ लोग खेल कूद जैसी गतिविधि में शरीक हो सकते हैं। शुभ अंक – 7, शुभ रंग- लेमन।

Desk Team