मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। लोगों का सहयोग मिल पाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। जो लोग सरकार से संबंधित हैं उनके रिपोर्ट कार्ड में परेशानी हो सकती है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
चन्द्रमा की स्थिति अच्छी नहीं है। फिर भी प्रयासों का लाभ मिल सकेगा। किसी की सलाह को एक सीमा में ही महत्व दें। अंधविश्वास से बच कर रहें। अन्यथा नुकसान होने की आशंका रहेगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
परिश्रम की अधिकता के बावजूद भी लाभ पूरा नहीं मिल पायेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि सायं तक धन संबंधी सहूलियत हो जायेगी
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
राशि स्वामी अच्छी स्थिति में है जो कि आत्मविश्वास को बढ़ाता है। आज राशि से तीसरा चन्द्रमा होने से कुछ हद तक मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आज नया कुछ नहीं करें
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
नए संबंधों से आपको भविष्य में लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उनको लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। शनिवार को एक पाव काले तिल का दान करना चाहिए। चोट लगना या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। वाहस सावधानी से चलाएं
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
राशि से बारहवें भाव का चन्द्रमा आपके नीजि खर्च का बढ़ा रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शेयर बाजार का काम करते हैं तो आज सावधानी रखनी चाहिए
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज लाभ की स्थिति मुश्किल है। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। तनाव से मुक्त रहने का प्रयास करें। हमेशा ध्यान रखें कि आपको काम के साथ अपने इष्ट को अवश्य ही स्मरण रखना चाहिए
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन बुरा नहीं है। कल की तुलना में आज का दिन ज्यादा ठीक रहेगा। शेयर मार्केट का काम करने वाले लोगों को लाभ के सौदे मिल सकते हैं
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
कार्यों में सफलता मिलेगी। पर्यटन की योजना बन सकती है। कर्मचारी वर्ग को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा। शेयर बाजार का काम करते हैं तो थोड़ा इंतजार करें
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज के सौदौं मे लाभ होना मुश्किल हो सकता है। इसलिए कम से कम दोपहर से पहले तो कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज परिश्रम का पूरा प्रतिफल नहीं मिलेगा। लोग आपके भरोसे पर पूरी तरह से खरे नहीं उतरेंगे। इसलिए एक से अधिक विकल्पों पर विचार करें


Download Android App
Download iOS App















