Aaj Ka Love Rashifal 15 December 2025: प्यार में बढ़ेंगी नजदीकियां, रिश्तों में आएगी ताजगी

Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal 15 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज प्यार के रिश्तों में मिठास घोल सकती है। जिन लोगों के बीच कुछ दूरी थी, वे दूरियाँ अब कम होती नजर आएंगी। कुछ लोगों के लिए एक नई शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं। रिश्तों में समझदारी और अपनापन बना रहेगा, बस गुस्से पर थोड़ा काबू रखना होगा। दिन दिल की बातें करने के लिए अच्छा है। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और पुराने मन-मुटाव भी खत्म हो सकते हैं।

जानिए ! Aaj Ka Love Rashifal का दिन क्यों है खास ?

1. मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज आप भावनाओं से भरे रहेंगे और पार्टनर से कुछ खास उम्मीदें रहेंगी। अगर आप बातों में विनम्रता रखेंगे तो आपकी बातें सुनी जाएंगी। ऑफिस या सोशल मीडिया वाला क्रश करीब आ सकता है। दिन हल्का-फुल्का रोमांटिक रहेगा।

लकी नंबर: 1, लकी कलर: मैरून

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)
Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

2. वृषभ राशि (21 अप्रैल- 20 मई)

पार्टनर से दिल की बातें शेयर करने का बेहतरीन समय है। जो रिश्ते में ठहराव आ गया था, उसमें ताजगी महसूस होगी। सिंगल्स के लिए पुराने जान-पहचान से कोई कनेक्शन बनने के संकेत हैं। दिन प्यार के लिहाज से पॉजिटिव है।

लकी नंबर: 2, लकी कलर: ब्लू

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

3. मिथुन राशि (21 मई- 21 जून)

दिल और दिमाग के बीच कंफ्यूजन रह सकता है। बड़े फैसले आज टालना बेहतर रहेगा। अगर रिश्ते में हैं तो ओपन बातचीत से क्लियरिटी मिलेगी। सिंगल्स को नए फीलिंग्स आ सकती हैं, पर जल्दबाज़ी करने से बचें।

लकी नंबर: 11, लकी कलर: पिंक

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

4. कर्क राशि (22 जून- 22 जुलाई)

आज का दिन खासतौर पर कपल्स के लिए रोमांटिक रहेगा। कोई प्यारी बात आपके दिल को छू सकती है। सिंगल्स के लिए भी कोई इंटरेस्टिंग बातचीत की शुरुआत हो सकती है। पुराने रिश्तों से तुलना करने से बचें।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: ब्राउन

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)
Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

5. सिंह राशि (23 जुलाई- 23 अगस्त)

पार्टनर पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। उनकी छोटी-छोटी बातों पर भी आप गौर करेंगे। ये बात उन्हें बेहद पसंद आएगी। नए रिलेशनशिप में जुड़े लोगों के लिए दिन रिश्ते को गहराई देने वाला होगा। ईगो को किनारे रखना फायदेमंद रहेगा।

लकी नंबर: 22, लकी कलर: लाइट रेड

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

6. कन्या राशि (24 अगस्त- 23 सितंबर)

आज आप थोड़े गंभीर मूड में रह सकते हैं, जिससे पार्टनर को थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। कोशिश करें कि बातों को हल्के अंदाज़ में कहें। विवाहित लोगों के लिए दिन सोच-विचार में बीतेगा। दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

लकी नंबर: 3, लकी कलर: येलो

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

7. तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आज रोमांस का मूड रहेगा। चाहे आप साथ समय बिता पाएं या नहीं, बातचीत में प्यार झलकेगा। कपल्स के बीच भविष्य की प्लानिंग हो सकती है। सिंगल्स को फ्लर्टिंग से बचना चाहिए वरना उलझन बढ़ सकती है।

लकी नंबर: 6, लकी कलर: पर्पल

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)
Aaj Ka Love – Wikipedia Rashifal (Source: Social Media)

8. वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

आज आपकी भावनाएं बहुत गहरी होंगी। किसी बात को लेकर ओवरथिंक कर सकते हैं, इसलिए खुलकर बात करना बेहतर रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है, पर धैर्य रखना जरूरी होगा।

लकी नंबर: 5, लकी कलर: ब्राउन

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

9. धनु राशि  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

आपका मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से बातचीत हो या मुलाकात, दोनों सुकून देंगी। मन की कोई खास बात शेयर कर सकते हैं। सिंगल्स के लिए कोई पुराना क्रश फिर से एक्टिव हो सकता है।

लकी नंबर: 7, लकी कलर: व्हाइट

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

10. मकर राशि (22 दिसंबर-21 जनवरी)

आज आप अपने रिश्ते में स्थिरता की तलाश करेंगे। किसी उलझन भरे रिश्ते में अब थोड़ा क्लैरिटी आएगी। सिंगल्स को कोई मैच्योर और समझदार इंसान मिल सकता है।

लकी नंबर: 3, लकी कलर: ग्रीन

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)
Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

11. कुंभ राशि (22 जनवरी- 19 फरवरी)

मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी बहुत क्लोज़ तो कभी दूरी वाला व्यवहार पार्टनर को कन्फ्यूज कर सकता है। सिंगल्स के लिए कोई दोस्ती धीरे-धीरे कुछ खास बन सकती है। बातों को छुपाने की बजाय खुलकर शेयर करें।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: ग्रे

Aaj Ka Love Rashifal (Source: Social Media)

12. मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज आप दिल से जुड़ने के लिए तैयार रहेंगे। पार्टनर के साथ इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को कोई खास इंसान नोटिस कर सकता है। रिश्ते को लेकर कोई पॉजिटिव संकेत मिल सकता है।

लकी नंबर: 4, लकी कलर: पीच

12 2

ALSO READ: Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।