Trigrahi Yog June 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल खास महत्व रखती हैं। इन्हीं के वजह से कई तरह के योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। जब किसी एक राशि में तीन ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहते हैं। 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा एक साथ गोचर कर रहे हैं, और यह मेल 17 जून की सुबह 8:13 बजे तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, इस योग से 3 राशियों के लोगों को करियर में बहुत बड़ा फायदा होगा। खासकर लिखने-पढ़ने, बिजनेस या मीडिया से जुड़े लोगों को अचानक तरक्की मिल सकती है। आइए जानें वो कौन सी Lucky Zodiac Signs in June हैं जिन्हें इस योग के निर्माण से फायदा मिलेने वाला है।
Trigrahi Yog June 2026: इन 3 राशियों के लिए अच्छे दिन
1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिलने के पूरे चांस हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है और पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा और मीडिया में काम करने वालों को इससे बहुत फायदा होगा।
2. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह योग बहुत बढ़िया और पॉजिटिव रहेगा। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा होगा और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और पैसों की स्थिति मजबूत होगी। अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है और नौकरी के नए ऑफर भी आ सकते हैं। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो भारी फायदा होगा। साथ ही, पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
3. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह योग किस्मत के ताले खोलने वाला साबित होगा। रुके हुए सारे काम फिर से शुरू हो जाएंगे। जमीन या नई गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं। अगर आपने कहीं जॉब के लिए अप्लाई किया है, तो वहां से बुलावा आ सकता है। किसी खास इंसान से मुलाकात होगी और कुंवारे लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर, बिजनेस करने वालों की चांदी रहेगी।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




