Weekly Horoscope 08 to 14 June 2026: इस हफ्ते का भविष्यफल
मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता शुभ परिणाम ले कर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए हफ्ता सामान्य बना रहेगा। अधिकारी वर्ग के साथ वाद विवाद में न पड़ें। हफ्ते के मध्य में सेहत तथा काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। धन का खर्च भी संभव है। भाई -बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
वृषभ राशि

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी दिक्क़तें परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक बने रहने से तनाव हो सकता है। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के कारण आपके दांपत्य जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। संतान से लाभ मिलेगा तथा छात्रों को शुभ फल प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपको अपना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे। हफ्ते के मध्य में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के अंत में सेहत का ध्यान रखें। धन खर्च हो सकता है।
कर्क राशि

सिंह राशि

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन लाभ की प्राप्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है। आय को लेकर नए श्रोत इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में नौकरी वर्ग को कुछ दिक्कतें मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा।
कन्या राशि

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कुछ व्यर्थ के तनाव परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से हफ्ता आपको सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। पिता से लाभ मिलेगा। इस हफ्ते इस राशि से सम्बंधित कुछ जातकों को आय के नए श्रोत मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आलस्य से दूर बने रहें।
तुला राशि

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम संबंध के लिहाज से यह हफ्ता आपको मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। विवाह हेतु प्रयासरत लोगो की नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अधिकारी वर्ग के साथ कुछ समस्या हो सकती है। संतान के साथ सम्बन्ध आपके अच्छे रहेंगे। छात्र वर्ग को इस हफ्ते परिश्रम की जरूरत रहेगी। इस हफ्ते अहंकार से दूर रहें।
वृश्चिक राशि

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कोई तनाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। धनलाभ को लेकर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें सर्दी- जुकाम, या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग को शुभ फल प्राप्त होंगे।
धनु राशि

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी। हफ्ते के मध्य भाग में आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। धन का खर्च भी इस समय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में क्रोध तथा अहम् से दूर रहें। हफ्ते का अंतिम भाग आपको लाभ देगा तथा आपका मन अच्छा रहेगा।
मकर राशि

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को नौकरी में लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। संतान के साथ इस हफ्ते आपको कोई तकलीफ हो सकती है। छात्र वर्ग इस हफ्ते अपना समय व्यर्थ के कार्यो में नष्ट कर सकते है। धन लाभ को लेकर इस हफ्ते आपके प्रयास तेज हो सकते है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते यात्रा का योग रहेगा। आपकी सरकारी कार्यो में अड़चने इस हफ्ते दूर हो सकती है।
कुंभ राशि

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपनी सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के मध्य में कार्यस्थल पर कुछ समस्या आपको मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको धन का लाभ देगा तथा आपकी आय के श्रोत बढ़ सकते हैं।
मीन राशि



Download Android App
Download iOS App




