दिल्ली में युवती का मोबाइल फोन छीनकर भागे तीन युवक गिरफ्तार

Summary :

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के सोनिया विहार पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन छीनकर भागे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेहान (22), मोहम्मद कैफ (22) और फहाद ( 22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बाद भी पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता रेनू शर्मा ने बताया कि जब वो सोनिया…

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के सोनिया विहार पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन छीनकर भागे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेहान (22), मोहम्मद कैफ (22) और फहाद ( 22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसके बाद भी पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता रेनू शर्मा ने बताया कि जब वो सोनिया विहार के पांचवे पुश्ते की ओर जा रहे थे, तभी तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता पुलिस थाने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता को आश्वस्त किया कि उसका मोबाइल उसे वापस मिलेगा और इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना की जांच के लिए पुलिस की ओर से एक टीम की गठन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से एसएचओ इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार झा, हेड कांस्टेबल टेक चंद, हेड कांस्टेबल सचिन, कॉन्स्टेबल रूप किशोर और कॉन्स्टेबल मिलन डांगी को शामिल किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले और आरोपियों को पहचान को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद पुलिस ने लगातार निगरानी और सतत छापेमारी के बाद इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनका पास से शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया।

–आईएएनएस

एसएचके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.