अगस्ता वेस्टलैंड : कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ IT की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ का बंगला और 284 करोड़ रुपये जब्त

Summary :

आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और उनके पिता के खिलाफ बेनामी संपत्ति रोधी कानून के तहत अपनी जांच के सिलसिले में दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित 300 करोड़ रुपये के बंगले और चार करोड़ डॉलर की एफडीआई राशि को जब्त किया।

आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और उनके पिता के खिलाफ बेनामी संपत्ति रोधी कानून के तहत अपनी जांच के सिलसिले में दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित 300 करोड़ रुपये के बंगले और चार करोड़ डॉलर की एफडीआई राशि को जब्त किया। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में बताया। 
उन्होंने बताया कि बंगला लुटियन दिल्ली जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है और यह संपत्ति मोजर बेयर समूह की एक कंपनी के नाम पर है, जिसके मालिक और प्रवर्तक रतुल पुरी के पिता दीपक पुरी हैं। 
अधिकारियों ने बताया कि बेनामी संपत्ति रोधी कानून के तहत अस्थायी तौर पर चार करोड़ डॉलर की एफडीआई राशि समेत संपत्ति की जब्ती की गयी है। यह संपत्ति रतुल पुरी तथा दीपक पुरी के खिलाफ मामले से जुड़ी है। 
रतुल पुरी के खिलाफ आयकर विभाग की इस तरह की दूसरी कार्रवाई है। आयकर विभाग अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले के संबंध में धनशोधन के आरोपों की जांच कर रहा है । 

Shera Rajput