भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री पी.वी. नरसिंह राव जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विद्वत्ता को सादर प्रणाम करता हूं। आपने अपने सुदीर्घ यशस्वी सार्वजनिक जीवन निष्ठा पूर्वक जनसेवा की जो जन प्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।#PVNarasimhaRao pic.twitter.com/sMc8DHyVVJ
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) June 28, 2019
राव के कार्यकाल में शुरू हुए आर्थिक सुधार कार्यक्रमों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “आपने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा और गति प्रदान की। आपकी देश के प्रति निष्ठा और दूरदृष्टि आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है।” उपराष्ट्रपति ने राव की 98वीं जयंती पर कहा, “आपने जिन आर्थिक सुधारों को प्रारंभ किया देश उन पर आगे बढ़ा और आज विश्व की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पुण्य स्मृति में विनम्र श्रद्धांजलि।”
Remembering Shri PV Narasimha Rao Ji on his birth anniversary. A great scholar and veteran administrator, he led the nation at a crucial juncture of our history. He will be remembered for taking pioneering steps that contributed to national progress.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने पी वी नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि दी और ‘मुश्किल दौर’ में उनके नेतृत्व की सराहना की। पी वी नरसिम्हा राव जी की जयंती उन्हें याद पीएम मोदी ने ट्वीट पर लिखा, ‘‘वह एक महान विद्वान और प्रसिद्ध प्रशासक थे। मुश्किल समय में उन्होंने देश का नेतृत्व किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ देश के विकास के लिये उनके द्वारा उठाये कदमों के लिये उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि देश के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में राव का कार्यकाल 1991 से 1996 तक था।


Download Android App
Download iOS App



