करगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के पराक्रम को बयां करने वाले पोस्टरों के साथ सोमवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रवाना किया गया । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने ट्रेन को रवाना किया। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि करगिल युद्ध के 20 साल होने के मौके पर 10 ट्रेनों को रवाना किया जाएगा जिसमें युद्ध की गाथा वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस इस तरह की पहली ट्रेन है।
प्राण न्योछावर करने वाले कुछ सैनिकों के परिवार भी इस मौके पर मौजूद थे । अन्य ट्रेनों में ब्रह्मपुत्र मेल, सीमांचल एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है । ट्रेनों पर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें करगिल विजय दिवस लिखा हुआ है । इसमें सैन्यकर्मियों के शौर्य को बयां करने वाली तस्वीरें भी हैं ।


Download Android App
Download iOS App



