क्या आपको मालूम है कि हमारी बॉडी को कैल्शियम की आवश्यकता क्यों होती है? तो बता दें कि कैल्शियम हमारी बॉडी की हड्डियों को दुरुस्त रखता है। कैल्शियम न सिर्फ हमारी हड्डियों के लिए बल्कि शरीर की हर एक कोशिका,नस,रक्त,मॉसपेशी और दिल के लिए बहुत जरूरी है। यानि हमारे दिल की धड़कनें चलती रहें इसके लिए भी कैल्शियम सबसे ज्यादा जरूरी है। तो आइए जान लेते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

1.तिल
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए तिल का सेवन करना एक बेहतर उपचार है। आप रोज 2 चम्मच भुना हुए तिल का सेवन करें। आप स्वाद बदलने के लिए तिल के लड्डू का भी सेवन कर सकते हैं।

2.स्पाउट्स
नाश्ते के वक्त या फिर शाम के समय में एक बाउल स्पाउट्स का सेवन करें। स्पाउट्स खाने से कैल्शियम और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स की पर्याप्त मात्रा आपके शरीर को मिल सकेगी।

3.मछली
कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप हफ्ते में एक बार फिश या अन्य सी फूड का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी का कैल्शियम लेवल बढ़ाने में आपको सहायता मिलेगी।

4.अदरक
डेढ़ कप पानी में आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट डालकर उबल लें। जब पानी आधा कप रह जाए तो इसका चाय की तरह पीएं। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी।

5.डेयरी प्रोडक्ट्स
अपनी डाइट में दूध,दही,पनीर आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा को बढ़ाएं। क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक है।

6.जीरा
रात के समय में 2 चम्मच जीरे को पानी में भिगों दें। सुबह इस पानी को उबाल लें। पानी जब आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इस पानी को दिन में कम से कम दो बार पीएं। इससे बॉडी में कैल्शियम की कमी दूर होगी।

7.हरी सब्जियां
अपनी डाइट में हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इनमें मैग्नीशियम की मात्रा पर्याप्त मात्रा होती है। जिससे बॉडी को कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में सहायता मिलती है।

8.अंजीर और बादाम
पूरी रातभर पानी में दो अंजीर और 4 बादाम को पानी में भिगों कर रख दें। सुबह इन्हें अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाएं। इससे आपकी बॉडी को पर्याप्त कैल्शियम मिलेगा।

9.रागी
रागी एक प्रकार का अनाज होता है। जिसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। सप्ताह में कम से कम नहीं तो दो बार रागी के आटे से बनी इडली,दलिया या चीले का सेवन करें। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी।

10.सोयाबीन
अपनी डाइट में सोयाबीन की मात्रा को बढ़ाएं या हफ्ते में एक दिन सोयाबीन की सब्जी जरूर खाएं। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मिल सकेगी।


Download Android App
Download iOS App



