कोलकाता के सॉल्ट लेक में BSNL कार्यालय में लगी आग

Summary :

कोलकाता के सॉल्ट लेक में बीएसएनएल के कार्यालय में सोमवार को भीषण आग लग गयी। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता : कोलकाता के सॉल्ट लेक में बीएसएनएल के कार्यालय में सोमवार को भीषण आग लग गयी। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना में इमारत की किसी मंजिल पर किसी कर्मचारी के फंसे होने कि रिपोर्ट नहीं है। 
अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब सात बजे सॉल्ट लेक सेक्टर तीन के टैंक नंबर 13 के पास स्थित इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। 
सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के काम में दमकल की 15 गाड़ियों को लगाया गया था। 
आग बुझाने के अभियान का जायजा लेने के लिये राज्य के दमकल सेवा मंत्री सुजीत बोस और उनके विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पहुंचे। 
सूत्रों ने बताया कि आग संभवत: इमारत के सर्वर रूम में लगी थी। 

Shera Rajput